छात्र राजनीति से अपराध की दुनिया तक, कैसे लॉरेंस बिश्नोई बना गैंगस्टर? जिससे खौफ खाता है बॉलीवुड!

Published : Oct 19, 2026, 12:54 PM IST
lawrence bishnoi

सार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी ली है। आइए जानते हैं लॉरेंस की कहानी? कैसे छात्र राजनीती करने वाला यह स्टूडेंट इतना बड़ा डॉन बन गया जो, जेल में भी बंद है, लेकिन बॉलीवुड फिर भी उससे खौफ खाता है, जो सलमान खान से लेकर कई स्टार को जान से मारने की धमकियां दे चुका है।

लॉरेंस बिश्नोई का नाम देश के चर्चित गैंगस्टरों में लिया जाता है। उसका नाम हत्या, रंगदारी और जान से मारने की धमकियों जैसे कई गंभीर मामलों में सामने आ चुका है। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई हमले के बाद एक बार फिर उसका नाम चर्चा में आ गया है। हलांकि वह सबसे ज्यादा सलमान खान को धमकी देने और उनके घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद सुर्खियों में रहा। लेकिन सवाल है कि पढ़ाई करने वाला एक युवक आखिर अपराध की दुनिया में कैसे पहुंच गया? आइए जानते हैं लॉरेंस बिश्नोई की जिंदगी और उसके गैंगस्टर बनने की कहानी।

पंजाब के गांव में हुआ जन्म

लॉरेंस बिश्नोई का जन्म 12 फरवरी 1993 को पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुआ था। उसका परिवार खेती-किसानी से जुड़ा था और उसके पिता पुलिस विभाग में काम करते थे। लॉरेंस ने शुरुआती पढ़ाई के बाद चंडीगढ़ में आगे की पढ़ाई की। वह पंजाब विश्वविद्यालय से जुड़ा और कॉलेज की राजनीति में सक्रिय हुआ।

छात्र राजनीति से शुरू हुआ सफर

  • कॉलेज में पढ़ाई के दौरान लॉरेंस छात्र राजनीति से जुड़ गया। इसी दौरान उसकी मुलाकात कई ऐसे युवकों से हुई, जो आगे चलकर उसके करीबी बने। छात्र संगठनों के बीच विवाद और आपसी दुश्मनी के कारण उसका नाम मारपीट और आपराधिक मामलों में सामने आने लगा।
  • धीरे-धीरे कॉलेज की राजनीति से शुरू हुआ यह सफर गंभीर आपराधिक गतिविधियों तक पहुंच गया। हालांकि, उसके अपराध की दुनिया में आने के पीछे केवल छात्र राजनीति को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता। उसके शुरुआती जीवन और आपराधिक मामलों से जुड़े कई पहलुओं की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड और अदालत के दस्तावेजों से मिलती है।

कैसे बना गैंगस्टर?

  • लॉरेंस का नाम वर्ष 2010 के आसपास आपराधिक मामलों में सामने आने लगा। उस पर हत्या की कोशिश, मारपीट और अन्य गंभीर अपराधों के आरोप लगे। बाद में उसका नाम संगठित अपराध से जुड़ता गया।
  • पुलिस के मुताबिक, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ऐसा गिरोह खड़ा किया, जिसके सदस्य अलग-अलग राज्यों में सक्रिय रहे। इस गिरोह पर हत्या, रंगदारी वसूलने और लोगों को धमकाने जैसे अपराधों में शामिल होने के आरोप लगे। समय के साथ इस नेटवर्क का विस्तार पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र तक बताया गया।

जेल जाने के बाद भी कैसे चलता रहा नेटवर्क?

  • कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तारी के बाद लॉरेंस जेल में रहा, लेकिन जांच एजेंसियों के मुताबिक उसके गिरोह की गतिविधियां पूरी तरह बंद नहीं हुईं। पुलिस का आरोप है कि गिरोह के कुछ सदस्य बाहर रहकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते रहे और दूसरे सहयोगियों के जरिए नेटवर्क चलाते रहे।
  • लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद रहा है। जेल में रहते हुए उसके गिरोह से जुड़े लोगों पर कई घटनाओं में शामिल होने के आरोप लगे। हालांकि, किसी खास अपराध में उसकी सीधी भूमिका साबित करने के लिए जांच और कानूनी प्रक्रिया जरूरी है।

सलमान खान से क्यों हुआ विवाद?

  • लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान का विवाद काले हिरण के शिकार के मामले से जुड़ा है। वर्ष 1998 में राजस्थान में फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार का मामला सामने आया था। बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है।
  • लॉरेंस की ओर से सलमान खान से माफी मांगने की बात कई बार सामने आई। अप्रैल 2024 में सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी हुई। जांच में बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों के नाम सामने आए। इसके बाद अभिनेता की सुरक्षा और गैंग की गतिविधियों को लेकर चर्चा तेज हो गई।

बॉलीवुड सितारों को धमकियों से चर्चा में आया नाम

  • सलमान खान के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे लोगों को धमकियां मिलने और गोलीबारी की घटनाओं में भी बिश्नोई गैंग का नाम सामने आता रहा है। इन घटनाओं ने गैंग की गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया।
  • लॉरेंस बिश्नोई की कहानी बताती है कि छात्र राजनीति से शुरू हुआ उसका सफर धीरे-धीरे गंभीर आपराधिक मामलों तक पहुंचा। आज उसका नाम संगठित अपराध के मामलों में लिया जाता है। हालांकि, उसके खिलाफ लगे आरोपों और अदालत में साबित हुए अपराधों के बीच अंतर करना जरूरी है। किसी भी मामले में अंतिम कानूनी स्थिति अदालत के फैसले से ही तय होती है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर बरसा दी गोलियां, चश्मदीद का डरावना खुलासा!
कौन है लॉरेंस बिश्नोई, जेल में रहकर भी बॉलीवुड को देता है धमकी? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस से मचा हड़कंप