पाकिस्तान से अमेरिका तक में कितने में मिलता है एक LPG सिलेंडर, भारत वाले तो पकड़ लेंगे माथा?

Published : Jun 07, 2026, 02:16 PM IST
LPG Cylinder Price

सार

LPG Cylinder Price : पाकिस्तान से अमेरिका तक में कितने में मिलता है एक एलपीजी गैस सिलेंडर? दुनिया भर से भारत में क्यों अलग हैं एलपीजी गैस के दाम? 942 रुपये में मिल रहा सिलेंडर, लेकिन असली कीमत कितनी है?

LPG Cylinder Real Cost  : एक बार फिर हर घर की रसोई में महंगाई की मार पड़ी है। यानि एलपीजी गैस सिलेंडर के 29 रुपए महंगा हो गया है। अब दिल्ली में गैस सिलेंडर ₹913 की जगह ₹942 में मिलेगा। बढ़ी हुई नई दरें आज रात 12 बजे से लागू भी हो गईं हैं। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और पश्चिम एशिया के संकट के कारण भारत सरकार ने यह फैसला लया है। तो आइए जानते हैं भारत के पड़ोसी देश खासकर पाकिस्तान और अमेरिका में एसपीजी गैस सिलेंडर कितने में मिलता है?

भारत  के पड़ोसी देशों में कितने में मिलता LPG सिलेंडर?

  • भारत में सिलेंडर की कीमतें पड़ोसी देशों से काफी कम हैं। 
  • पाकिस्तान में एक सिलेंडर 1,046 रुपए में मिलता है। 
  •  वहीं नेपाल में लोगों को एक सिलेंडर के लिए 1,207 रुपये देने पड़ते हैं।
  • बांग्लादेश में 1,225 रुपये चुकाने पड़ते हैं।,
  • भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका की बात करें तो वहां पर एक सिलेंडर 1,241 रुपये में मिलता है।
  • दुनिया के सबसे अमीर देश कहे जाने वाले अमेरिका में एक सिलेंडर की कीमत 1,755 रुपये है।
  •  ऑस्ट्रेलिया में 1,765 रुपये एक सिलेंडर के चुकाने पड़ते हैं। 
  • वहीं  कनाडा में एलपीजी सबसे महंगी है। जहां एक सिलेडंर के लिए लोगों को 2,411 रुपये देने पड़ते हैं।

गैस सिलेंडर की असली कीमत चौंकाने वाली

भारत सरकार और तेल कंपनियों की तरफ से कहा जा रहा है कि अभी कंपनी और सरकार को एक सिलेंडर पर करीब 700 रुपए का घाटा हो रहा है। जानकारों का कहना है कि आप तक पहुंचाने की असली लागत अब 1600 रुपये से भी ज़्यादा हो गई है। लेकिन लोगों को महंगा ना लगे इसके लिए सरकारी तेल कंपनियां हर सिलेंडर पर करीब 700 रुपये का घाटा खुद उठा रही हैं।  


 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Odisha Vigilance Raid: 13 प्लॉट, 2.4 करोड़ कैश, 5 आलीशान इमारतें, कैसे ₹6000 की नौकरी उगलती रही सोना!
LPG Price Hike : घरेलू सिलेंडर फिर हो गया महंगा, महंगाई के झटके से गुस्से में जनता