कौन हैं MP की कलेक्टर ज्योति सिंह, जिन्होंने कहा- LPG नहीं मिल रही तो 'रोटी खाना छोड़ दें'

Published : Mar 17, 2026, 10:01 AM IST

LPG Gas Cylinder Shortage : भारत सरकार  कह चुकी है कि LPG की कोई कमी नहीं है। लेकिन अभी हालत वैसे ही बनी हुई है। लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा, लेकिन गैस नहीं मिल रही है। इसी बीच एमपी के बड़वानी कलेक्टर ने गैस बचाने की एक अच्छी अपील की है।

PREV
15

देशभर में LPG का संकट जारी…

देशभर में LPG का संकट जारी है। बुकिंग होने के एक सप्ताह तक लोगों तक गैस सिलेंडर नहीं पहुंच रहे हैं। जबकि सरकार कह चुकी है कि गैस की कमी नही है। इसके बाद भी एजेंसी वाले सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की कलकेटर ज्योति सिंह की एक अपील इन दिनों चर्चा में है। उन्होंने लोगों से ईधन बचाने की अपील करते हुए कहा-अगर आप रोटी और पराठा खाना छोड़ दें तो ईधन की बचत होगी।

25

IAS अफसर ज्योति सिंह का लोगों का अच्छा सुझाव

दरअसल, आईएएस अफसर ज्योति सिंह ने सिर्फ लोगों को एक सुझाव दिया है, उन्होंने कहा- ईंधन की खपत कम करने का यह एक अच्छा मौका है। इसलिए ज्यादा ईंधन में बनने वाले व्यंजनों की जगह अन्य विकल्प अपनाए जिसमें कम ईंधन खर्च होता हो। इससे हमारी भोजन व्यवस्था भी चल सके और ईंधन भी बच जाए। इसलिए सभी लोग इस पर विचार करें।

35

LPG नहीं तो बदलें अपना खाने का मेन्यू

बड़वानी कलेक्टर ने नागरिकों से कहा-चाहे तो लोग अपने डेली खाने के मेन्यू में बदलाव कर सकते हैं। उन्होंने कहा- अगर सभी लोग थोड़ा सहयोग करें तो ईंधन की बचत हो सकती है। साथ ही इससे गैस की उपलब्धता भी बेहतर तरीके से बनी रह सकती है।

45

कौन हैं बड़वानी कलेक्टर ज्योति सिंह

जयति सिंह 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। जिन्हें मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़वानी का नया कलेक्टर बनाया है। इससे पहले वह उज्जैन जिला पंचायत में सीईओ के पद पर कार्यरत थीं। वह 10 सितंबर 2025 से बड़वानी जिले की कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहीं हैं।

55

LPG सिलेंडर की कमी इंडक्शन की बड़ी डिमांड

बता दें कि अमेरिका,  इजराइल-ईरान जंग का भारत पर असर पड़ा है। जिसके कारण LPG सिलेंडर की सप्लाई नहीं हो पा रही है। LPG सिलेंडर की कमी के कारण इंडक्शन कुकर की डिमांड अचानक कई गुना बढ़ गई है। जिसके दाम तीन से चार गुना तक ऊपर जा चुकी हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories