- Home
- News
- भोपाल में LPG नहीं मिलीं तो दूल्हे ने बदला मैन्यू, फिर बिना गैस के जो खाना बना वो उंगलियां चाटते रह गए मेहमान
भोपाल में LPG नहीं मिलीं तो दूल्हे ने बदला मैन्यू, फिर बिना गैस के जो खाना बना वो उंगलियां चाटते रह गए मेहमान
LPG Gas Cylinder Shortage : एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत से आज पूरा देश जूझ रहा है। अब इसका सबसे बड़ा असर शादियों पर पड़ रहा है। भोपाल में जब एक रिसेप्शन में 1500 लोगों का खाना बनना था, लेकिन सिलेंडर नहीं मिले तो दूल्हे ने अपना मैन्यू ही बदल दिया।

भोपाल में गैस सिलेंडर की कमी के कारण बदला शादी का मैन्यू
अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध के कारण भारत में शुरू हुई एलपीजी गैस की किल्लत एक सप्ताह होने के बाद भी जस की तस बनी हुई है। शहर से लेकर गांव तक लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा है। अब इसका असर शादी विवाह में पड़ने लगा है। आलम यह हो गया है कि लोगों को अपना प्लान बदलना पड़ रहा है। ताजा मामला राजधानी भोपाल से जहां सिलेंडर की कमी के चलते एक शादी में मैन्यू बदलना पड़ा।
शादी में 1500 लोगों का खाना जो बनना था, लेकिन गैस नहीं
दरअसल, यह मामला भोपाल के ईटखेड़ी स्थित स्वयंवर मैरिज गार्डन का है। जहां रोहित माली नाम के युवक की शादी थी। रिसेप्शन में करीब 18 से 20 तरह के अलग-अलग व्यंजन तैयार करने के लिए ऑर्डर दिया था। लेकिन अंत समय में गैस सिलेंडर का इंतजाम नहीं हो पाया, तो परिवार और हलवाई के बीच हड़कंप मच गया। क्योंकि 1500 लोगों के लिए खाना जो बनना था। एक दिन पहले तक दूल्हे और दुल्हन के घरवालों ने गैस सिलेंडर के व्यवस्था करने की काफी कोशिश की। लेकिन अंत में कोई फायदा नहीं हुआ।
फिर शादी में बनाए गए दाल बाफले तो
बता दें कि जब गैस सिलेंडर नहीं मिला तो मजबूर होकर दोनों परिवारों को अपनी शादी का रिसेप्शन बदलना पड़ा। आखिर में गैस चूल्हे की जगह लकड़ी की भट्टी पर खाना बनवाने का फैसला कर लिया। सबसे पहले तो घरवालों ने शादी का मैन्यू बदला, उसके बाद ढेर सारी लकड़ी का इंतजाम किया। फिर रातों-रात दाल बाफले बनवाने का फैसला करते हुए 1200 से 1500 लोगों के लिए भोजन बनवाया गया।
दूल्हे ने कही दिल की बात
दूल्हे रोहित ने मीडिया से बात करते हुए कहा-हमने अपने रिसेप्शन में कई प्रकार की डिशेज बनाने का प्लान बनाया था। सारी डिशेज बहुत अच्छे तरह से बनना था। लेकिन जब गैस नहीं मिली तो हम घबरा गए। समझ नहीं आ रहा था कि अब क्या होगा, कल जब मेहमान आएंगे तो उन्हें क्या खिलाएंगे।
मेहमानों को दाल-बाफले बेहद पसंद आए
आखिर में जब मैरिज गार्डन में गैस चूल्हों की जगह लकड़ी की भट्टियां जलाई गईं तो यह नजारा भी अपने आप में अलग था। लेकिन मेहमानों को दाल-बाफले बेहद पसंद आए उन्होंने इस देसी खाने की खूब तारीफ की। साथ ही कहा-गैस की किल्लत आने वाले समय में और बढ़ सकती है। इसलिए शादी विवाह करें तो इस बात का ध्यान जरूर रखें।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

