एक बार फिर एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas cylinder) के दाम में बढ़ोत्तरी की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें फरवरी महीने में तीसरी बार बढ़ाई है। अब 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 769 रुपए से बढ़कर 794 रुपए हो गई है।

बिजनेस डेस्क। एक बार फिर एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas cylinder) के दाम में बढ़ोत्तरी की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें फरवरी महीने में तीसरी बार बढ़ाई है। अब 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 769 रुपए से बढ़कर 794 रुपए हो गई है। बढ़े हुए दाम आज 25 फरवरी से लागू होंगे। बता दें कि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 25 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फरवरी में तीसरी बार बढ़े दाम
फरवरी महीने में एलपीजी सिलेंडर के दाम तीसरी बार बढ़ाए गए हैं। सरकार ने 4 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए का बढ़ोत्तरी की थी। इसके बाद 15 फरवरी को एक फिर सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ा दिए गए थे। अब यह तीसरी बार गैस के दाम में 25 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है।

200 रुपए तक महंगा हुआ गैस 
1 दिसंबर, 2020 को गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपए से बढ़कर 644 रुपए हुई थी। 1 जनवरी, 2021 को इसकी कीमत में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई। इसके बाद 644 रुपए वाला सिलेंडर 694 रुपए का हो गया। 4 फरवरी को फिर गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए और इसकी कीमत 644 रुपए से बढ़कर 719 रुपए हो गई। 15 फरवरी को दाम बढ़ाने के बाद एलपीजी सिलेंडर की कीमत 719 रुपए से 769 रुपए हो गई। अब 25 फरवरी को 25 रुपए दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपए से 794 रुपए हो गई है।