लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद शव से लगवाया अंगूठा, वीडियो ने मचाई सनसनी

Published : Aug 13, 2026, 11:06 PM IST
lucknow dead father thumb impression property dispute viral video

सार

Lucknow Viral Video: लखनऊ में संपत्ति विवाद से जुड़ा चौंकाने वाला वीडियो वायरल है। आरोप है कि बेटे ने पिता की मौत के बाद शव के हाथ से खाली कागज पर अंगूठा लगवाया। मामले में अभी पुलिस शिकायत या कार्रवाई की जानकारी नहीं है।

Lucknow Viral Video: लखनऊ से सामने आया एक कथित वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में एक मृत बुजुर्ग के शव के हाथ से खाली कागज पर अंगूठा लगवाते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि यह पूरा घटनाक्रम संपत्ति के विवाद से जुड़ा है और मृतक के बेटे ने अपने चचेरे भाई की मदद से यह काम किया। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और न ही किसी पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने आई है।

मृत पिता के शव से अंगूठा लगवाने का आरोप

मामला लखनऊ के खड़ौहा क्षेत्र का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक बुजुर्ग के शव से खाली कागज पर अंगूठा लगवाया जाता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो चोरी-छिपे बनाया था, जो अब सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

परिजनों का आरोप है कि मृतक छत्रपाल (75) के बेटे महेंद्र ने संपत्ति के लालच में यह कदम उठाया। वीडियो में उसका चचेरा भाई भी कथित तौर पर मदद करता नजर आता है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: ₹15 लाख जमा करो, हर महीने ₹9,250 पाओ! Post Office की इस स्कीम का पूरा हिसाब

बेटे और बहू से लंबे समय से चल रहा था विवाद

परिजनों के मुताबिक, छत्रपाल का अपने बेटे महेंद्र और बहू लक्ष्मी के साथ लंबे समय से विवाद था। आरोप है कि वर्ष 2023 में बुजुर्ग दंपती के साथ कथित अभद्रता के बाद उन्हें पैतृक घर से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद छत्रपाल अपनी पत्नी शिवदेवी के साथ कभी रिश्तेदारों तो कभी अपनी बेटियों के घर रहने लगे। परिजनों का दावा है कि छत्रपाल के पास करीब साढ़े छह बीघा जमीन थी। उन्होंने अपनी तीनों बेटियों को एक-एक बीघा जमीन दी थी। वहीं बेटे और बहू से नाराजगी के चलते उन्हें संपत्ति से बेदखल करने की बात सार्वजनिक सूचना के जरिए कहे जाने का भी दावा किया गया है।

बेटी के घर से पिता को ले गया था बेटा

छत्रपाल की बेटी सुमन के अनुसार, 7 जुलाई को उनके पिता की तबीयत अचानक खराब हुई थी। इसकी सूचना महेंद्र को भी दी गई। आरोप है कि इसके बाद महेंद्र अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ लखनऊ पहुंचा और इलाज कराने की बात कहकर छत्रपाल को अपने साथ ले गया। परिजनों के मुताबिक, इसके दो दिन बाद 9 जुलाई को छत्रपाल की मौत हो गई। इसके बाद अंतिम संस्कार के दौरान भी बेटियों और उनके परिवार के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की गई। सुमन के पति रमेश का दावा है कि मौके पर मौजूद लोग इस व्यवहार को देखकर हैरान रह गए।

फिलहाल इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। ऐसे में वायरल वीडियो में दिख रही घटना, उसके पीछे की परिस्थितियों और संपत्ति से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामला सामने आने के बाद इलाके में मृतक की संपत्ति और पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने मंच पर उड़ाया PM मोदी का मजाक, मेलोनी का जिक्र कर विदेश नीति पर यूं कसा तंज Watch Video

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

इंदौर-भोपाल का 4 घंटे का सफर होगा आधा, बन रहा 6-लेन एक्सप्रेसवे, जानिए क्या है पूरा प्लान
इमरान प्रतापगढ़ी ने संसद में उठाया अपने क्षेत्र का मुद्दा