
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शहर के कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार सुबह डबल मर्डर कर दिया गया। दोहरी हत्या करने वाला कोई और नहीं एक ऐसा जल्लाद शख्स है, जिसने अपनी पत्नी और बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
कृष्णानगर पुलिस ने मृतकों की पहचान 55 वर्षीय श्याम दुलारी और उनकी 32 वर्षीय बेटी पूजा साहू के रूप में हुई है। बता दें कि यह घटना गौरी स्टूडियो वाली गली की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो मां-बेटी के शव बेडरूम में पड़े थे, जबकि पास में आरोपी भी बैठा हुआ था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।
डबल मर्डरकी खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। वहीं आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। घर के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी है। घटना के बाद से इलाके में दहशत है। फिलहाल पुलिस ने हत्या करने वाली जगह यानि घर को सील कर दिया गया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।