लखनऊ डबल मर्डर: बेटे-बहू को दावत दी और पत्नी-बेटी को मार डाला, शॉकिंग है होमगार्ड की कहानी

Published : Oct 09, 2026, 02:54 PM IST
Lucknow Double Murder Case

सार

Lucknow Double Murder Case : लखनऊ से एक सनसनीखेज खबर है। यहां एक होमगार्ड में नौकरी करने वाले शख्स ने अपनी जवान बेटी और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को कॉल करके बताया कि मैंने दो हत्याएं कर दी हैं। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।

लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार तड़के एक होमगार्ड ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। आरोपी ने सोते समय तार से दोनों का गला घोंट दिया। वारदात के बाद उसने खुद पुलिस को फोन करके कहा, ‘मैंने मर्डर कर दिया है।’ इसके बाद वह थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी रविंद्र शंकर गुप्ता (56) को गिरफ्तार कर लिया है।

घर की अलग-अलग मंजिलों पर मिले मां-बेटी के शव

यह घटना भोला खेड़ा मोहल्ले की है। पुलिस जब आरोपी को लेकर घर पहुंची, तो बेटी पूजा साहू (32) का शव ग्राउंड फ्लोर पर और पत्नी श्याम दुलारी (50) का शव पहली मंजिल पर मिला। दोनों के गले पर निशान थे। आरोपी की लखनऊ में ही होमगार्ड के पद पर तैनाती थी। वह पिछले 8 दिनों से ड्यूटी पर नहीं गया था।

बेटी की दो शादियां हुईं, दोनों बार तलाक

  • पुलिस के मुताबिक, पूजा की पहली शादी 2017 में हुई थी। तलाक के बाद उसने 2022 में दूसरी शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी टूट गया। इसके बाद वह अपनी बेटी काव्या के साथ पिता के घर रहने लगी थी।
  • परिवार में आरोपी की तीन बेटियां और एक बेटा है। मझली बेटी रूबी गुजरात में रहती है, जबकि छोटी बेटी प्रिया की शादी नहीं हुई है। बेटा विनय अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे के साथ अलग रहता है।

दावत के बाद बेटे का परिवार घर लौटा

  • गुरुवार शाम रविंद्र ने अपने बेटे, बहू और नाती को खाने पर बुलाया था। खाना खाने के बाद तीनों घर चले गए। इसके बाद शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे आरोपी ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी।
  • वारदात के समय छोटी बेटी दूसरे कमरे में अपनी भांजी के साथ थी। सुबह करीब 4:30 बजे आरोपी ने मझली बेटी और फिर बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी।

पत्नी से होता था विवाद

इंस्पेक्टर प्रद्युम्न सिंह के मुताबिक, साल 2025 में पत्नी घर से चली गई थी। रविंद्र ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में वह रिश्तेदार के घर मिली थी। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं नाजिया इलाही खान? उज्जैन में करेंगी पितरों का तर्पण, प्रेमानंद महाराज पर कही बड़ी बात
नाना पाटेकर पंचतत्व में विलीन, देखें Nana के राजकीय सम्मान और अंतिम संस्कार का Full Video