Published : Apr 15, 2026, 10:50 PM ISTUpdated : Apr 15, 2026, 10:52 PM IST
lucknow massive fire in Vikas Nagar : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में भीषण आग लगने से भारी तबाही मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दर्जनों से अधिक झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं और कई घरों को खाली कराना पड़ा।
यूपी की राजधानी लखनऊ से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। शहर के विकास नगर थाना क्षेत्र में स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लगने से मौके पर चीख-पुकार मची हुई है। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते 100 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।
25
100 से दूर से दिख रहींं थी आग की लपटें
बताया जाता है कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि 10 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहीं थीं। वहीं धुएं के गुब्बार को जिसने भी देखा वह सहम गया। इलाके के लोगों का कहना है कि उन्होंने इतनी भयानक आग कहीं नहीं देखी, जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि पता नहीं क्या होगा।
35
4 बच्चों की इस आग में जलकर मौत
आग लगने के बाद आसपास के करीब 20 मकानों को खाली करा लिया गया। वहीं एक युवक का कहना है कि उसके 4 बच्चों की इस आग में जलकर मौत हो गई है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं कई लोगों का लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका है।
वहीं आग की खबर लगते ही तुरंत पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। लखनऊ के सभी बड़े अफसर और डिप्टी सीएम भी हादसे वाली जगह पर पहुंचे। बताया जाता है कि आग पर फायर टीम ने काबू पा लिया है।
55
आग किसी ने जानबूझकर आग लगाई?
आग की लपटें में जो झोपड़ियां जलीं, उनमें रहने वाले लोगों का हाल बहुत बुरा था। वह लोग रोते-बिलखते रहे। वहीं कुछ लोगों का तो यह भी आरोप है कि यह आग किसी ने जानबूझकर आग लगाई है।
देखिए आग का वीडियो
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।