Lucknow Fire: लखनऊ अग्निकांड से दहला शहर, लाशों को निकलते देख रो पड़े डिप्टी CM

Published : Jun 22, 2026, 06:52 PM IST
Lucknow Fire

सार

Lucknow Coaching Center Fire :लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 मौतें हुई हैं

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) : लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर 2 बजे के आसपास एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और मौके से कई शव बाहर निकाले गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक 15 की मौत हो चुकी है। हालांकि अभी प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को लोगों को सुरक्षित निकालने और उचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं। 

कैसे  लखनऊ की कोचिंग में लगी आग?

बता दें कि इस भीषण आग को बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर हैं। वहीं SDRF और NDRF की टीमें भी पहुंची है। टीम ने लोगों को बचाने के लिए बगल के मकान की दीवार तोड़ी है। लेकिन दुखद कि वहां से  शव निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह आग एसी में शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है।

सीएम योगी हादसे पर बनाए हुए हैं नजर

सीएम ने बड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फौरन पीड़ित परिवारों से संपर्क करें और उन्हें हर संभव मदद पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा है कि घायलों को सबसे अच्छा इलाज मिलना सुनिश्चित किया जाए। इससे पहले, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया था कि अलीगंज के कोचिंग सेंटर में चल रहा बचाव अभियान अब खत्म होने वाला है।

लाशों को निकलते देख डिप्टी सीएम रो पड़े

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि “फायर ब्रिगेड के जवानों ने बगल के घर की दूसरी मंजिल की दीवार तोड़कर अंदर एंट्री की। ज्यादा धुएं की वजह से एग्जॉस्ट फैन लगाए गए हैं और एक-एक कमरे की तलाशी ली जा रही है। हर कमरे और वॉशरूम को चेक किया गया है।”पाठक ने पुष्टि की कि बिल्डिंग में कोचिंग सेंटर, एक एनिमेशन सेंटर और एक पेट शॉप समेत कई संस्थान चल रहे थे। उन्होंने बताया कि कुछ छात्र भागने की कोशिश में घायल हो गए। बता दें कि हादसे का मंजर इतना भयानक था कि बिल्डिंग से लाशों को निकलते देख डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रो पड़े।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ALERT! आपका बच्चा जिस कोचिंग-लाइब्रेरी जाता है, वो कितनी सेफ? लखनऊ हादसे के बाद तुरंत चेक करें ये 7 बातें
Lucknow Coaching Fire: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, सीएम योगी ने बीच में ही छोड़ा अलीगढ़ दौरा