बाराबंकी से उन्नाव तक दौड़ेगी मेट्रो, 40 लाख लोगों की जिंदगी बदल सकता है यह प्लान

Published : Jun 16, 2026, 08:15 PM IST
Lucknow Metro Phase 2 Expansion 150 KM Network Planned To Connect Barabanki Unnao And More Areas

सार

Lucknow Metro Major Expansion Second Phase Routes: लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण में किन नए क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की योजना है? 150 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित मेट्रो विस्तार से कितने लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है? नए मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए कौन-कौन सी सुविधाएं विकसित की जाएंगी?

Lucknow Metro Expansion: लखनऊ में बढ़ते ट्रैफिक जाम और लंबी यात्रा से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शहर में मेट्रो के दूसरे चरण (Second Phase) के तहत बड़े विस्तार की तैयारी शुरू हो चुकी है। प्रस्तावित योजना के अनुसार करीब 150 किलोमीटर लंबा नया मेट्रो नेटवर्क विकसित किया जाएगा, जिस पर लगभग 30 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है। योजना के तहत 10 नए कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जिससे लखनऊ और आसपास के कई बड़े क्षेत्रों को मेट्रो से जोड़ा जाएगा।

बाराबंकी, उन्नाव और इटौंजा तक पहुंचेगी मेट्रो

प्रस्तावित विस्तार में बाराबंकी, उन्नाव, इटौंजा, संडीला, मोहनलालगंज और पीजीआई जैसे क्षेत्रों तक मेट्रो पहुंचाने की योजना है। इसके अलावा चिनहट, जानकीपुरम, काकोरी, मलिहाबाद, गोसाईंगंज, बंथरा, बीबीडी और बख्शी का तालाब जैसे इलाके भी नेटवर्क से जुड़ सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। परियोजना का लक्ष्य अगले 10 वर्षों में चरणबद्ध तरीके से पूरा करना है। इस महाविस्तार के बाद लखनऊ मेट्रो का नेटवर्क शहर के बाहरी इलाकों तक पहुंच जाएगा, जिससे लाखों यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

40 लाख लोगों को फायदा, सफर में बचेगा समय

इस विस्तार का सबसे बड़ा फायदा रोजाना यात्रा करने वाले लाखों लोगों को होगा। वर्तमान में जहां कई इलाकों से शहर पहुंचने में घंटों लग जाते हैं, वहीं मेट्रो शुरू होने के बाद यात्रा का समय काफी कम हो सकता है। अनुमान है कि करीब 35 से 40 लाख लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। नई डीपीआर में यात्रियों की सुविधा के लिए बड़े पार्किंग क्षेत्र, ई-साइकिल और ई-बाइक जैसी लास्ट-माइल कनेक्टिविटी सुविधाओं का भी प्रस्ताव है। यदि योजना तय समय पर पूरी होती है, तो आने वाले वर्षों में लखनऊ का सार्वजनिक परिवहन ढांचा पूरी तरह बदल सकता है और लोगों को जाम से बड़ी राहत मिल सकती है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

NEET कांड में बड़ा ट्विस्ट: पेपर लीक का आरोपी भी देगा परीक्षा, जेल से सीधा जाएगा सेंटर
PM Modi Donald Trump Meet : मिलाया हाथ फिर हुई बात... मोदी-ट्रंप की मुलाकात पर थमी दुनिया की निगाहें