
Lucknow Gang Rape Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मानवता को झकझोर देने वाली एक बेहद खौफनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है। मोहनलालगंज इलाके में नशे में धुत दो दरिंदों ने 70 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ पहले तो बेरहमी से मारपीट की और फिर उसके साथ घिनौना कृत्य करते हुए उसकी हत्या कर डाली। इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार, 24 सितंबर की है। मृतका की बेटी की शिकायत पर मोहनलालगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान राजेश उर्फ गुड्डू और हरिराम रावत के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वे बुजुर्ग महिला के साथ बैठकर शराब पी रहे थे, तभी किसी बात को लेकर उनके बीच तीखी बहस हो गई। महिला द्वारा गाली-गलौज किए जाने से भड़के इन दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर दरिंदगी की हदें पार कर दीं। जब महिला ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया, तो उन्होंने उसे इतनी बुरी तरह पीटा कि वह लोहे के पलंग के पाए से जा टकराई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: On a 70-year-old woman found dead, DCP (South Zone) Mohd Mushtaq says, "A woman was found dead in a village... The forensic team has collected important evidence... Some people were sitting together, and they were drinking. One of them was a… pic.twitter.com/UQi0mawBkY
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 24, 2026
पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपियों ने शव को घर के पीछे अंधेरे वाले हिस्से में ले जाकर छिपाने की कोशिश की। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने की बात पुलिस ने कही है। राजेश उर्फ गुड्डू को मृतका का भतीजा है, जबकि हरेराम दूर का रिश्तेदार है।
मामले में मोहनलालगंज थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना की पूरी कड़ी जोड़ रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच से भी घटना से जुड़े अहम तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। इस मामले ने इलाके में लोगों को झकझोर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस दर्दनाक कांड के बाद राजनीतिक गलियारों में भी भूचाल आ गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नेताओं ने समाज में फैल रही इस विकृत मानसिकता और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर गहरी चिंता जताई है। वहीं, दूसरी तरफ महाराष्ट्र के लातूर से भी एक अन्य मामले में नाबालिग से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने कुंडली के दोष के नाम पर ठगी और दुष्कर्म करने वाले एक 'धर्मगुरु' को भी गिरफ्तार किया है। लखनऊ की इस घटना ने एक बार फिर बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।