Lucknow killer Son : पापा के कत्ल के बाद भी बहन खून का घूंट पी गई, बताया क्यों कसाई बना भाई

Published : Feb 24, 2026, 01:53 PM IST

Lucknow Son Killed Father Case : उत्तर प्रदेश में लखनऊ उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 21 साल के बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त आरोपी की बहन भी मौजूद थी, जो भाई का खौफनाक रूप देखकर डर गई और चुप रही। 

PREV
15

 पापा ने करियर की सलाह दी तो मार दी गोली

लखनऊ के आशियाना इलाके में एक इंटेलिजेंट्स बेटा ऐसा क्रूर बन गया कि उसने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात ने ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि, पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। कैसे पापा ने तो अपने बच्चे के लिए करियर बनाने की सलाह दी थी लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी इस बात को सुनकर वह इतना बड़ा कसाई बन जाएगा कि उनको ही मौत के घाट उतार देगा। आरोपी ने जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया उसकी बहन घर में मौजूद थी, जिसने पूरे मंजर को अपनी आंख से देखा, लेकिन भाई के खौफ में खून का घूंट पीकर रह गई। आखिर में पुलिस को एक दृश्य पुलिस के सामने बयां किया तो सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।

25

भाई के सिर पर खून सवार देख वो डर गई थी बहन

दरअसल, 21 साल के आरोपी बेटा अक्षत ने अपना जुर्म कबूल किया है कि उसने 20 फरवरी की सुबह करीब साढ़े चार बजे विवाद बाद पिता मानवेंद्र सिंह की ही लाइंसेसी बंदूक से उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान उसकी छोटी बहन वहीं पर मौजूद थी। लेकिन अक्षत ने कहा कि किसी के सामने मुंह खोला और किसी को भी बताया तो यही अंजाम उसका होगा। इसलिए वो भाई के सिर पर खून सवार देखकर और उसकी धमकी से वह बुरी तरह डर गई।

35

बहन के सामने भाई ने किए पिता के टुकड़े टुकड़े

पुलिस जांच और बहन से पूछताछ के बाद पता चला कि अक्षत ने पिता की हत्या तीसरी मंजिल पर की थी। इसके बाद उसने सबसे पहले तो सबूत मिटाने के लिए शव को लाकर उसके कई टुकड़े किए। जिसमें से कुछ को तो उसने फेंक दिया बाकी के कुछ हिस्सों के छोटे टुकड़े करके उन्हें पानी के नीले ड्रम में भर दिया। यह आरोपी ने अपनी बहन के सामने किया।

45

बहन ने बताया भाई ने पिता को क्यों मारा

बहन ने बताया कि पिता ने भाई को NEET की तैयारी करने की सलाह दी थी। लेकिन वह पिता की कुछ बात सुनने को तैयार नहीं था। आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था। लेकिन यह नहीं पता था कि वह इतना कुछ कर जाएगा।

55

पड़ोसियों ने बताई परिवार की पूरी कहानी

पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि मानवेंद्र पैथलॉजी लैब चलाते थे। जिनकी पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो चुका है। उनके पिता पुलिस से रिटायर हो चुक थे। जो मूल रूप से जालौन के रहने वाले थे। आरोपी बेटा और 11वीं पढ़ने वाली बेटा दोनों पढ़ने में होशियार थे। लेकिन अक्षत को हमेशा गुस्सा आता था, वह अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक दिखा पड़ोसियों को आए दिन धमकाता रहता था।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories