Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में 60 साल के प्रिंसिपल ने 28 साल की टीचर से नेपाल में शादी की। हैरानी तब हुई जब शादी के सिर्फ 3 दिन बाद महिला ने बेटी को जन्म दिया। मामला थाने तक पहुंचा, परिवार ने अपहरण का आरोप लगाया, पुलिस जांच जारी है।
60 साल के प्रिंसिपल की शादी का तीसरा दिन और घर में गूंजी किलकारी
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। 60 साल के एक स्कूल प्रिंसिपल ने 28 साल की टीचर से नेपाल में शादी की। लेकिन असली चर्चा की वजह कुछ और है। शादी के महज तीन दिन बाद ही महिला ने एक बेटी को जन्म दे दिया। यही बात अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
25
60 साल के प्रिंसिपल संग नेपाल में रचाई थी शादी
मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र का है। राकेश साह एक निजी स्कूल के संचालक और प्रिंसिपल हैं। शाइस्ता परवीन उसी स्कूल में टीचर थीं। दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और फिर उन्होंने शादी का फैसला किया। बताया जा रहा है कि 18 फरवरी को नेपाल के जनकपुर में दोनों ने शादी कर ली। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आईं, जो खूब वायरल भी हुई.
35
शादी के 3 दिन बाद ही मां बनी टीचर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के तीन दिन बाद ही शाइस्ता परवीन ने एक बेटी को जन्म दिया। फिलहाल वह सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। यही खबर अब पूरे मामले का सबसे बड़ा सवाल बन गया है। लोग पूछ रहे हैं कि अगर शादी 18 फरवरी को हुई, तो तीन दिन बाद बच्ची का जन्म कैसे हुआ? इस खबर के सामने आते ही गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
शादी के बाद शाइस्ता के भाई ने औराई थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने राकेश साह पर अपहरण कर जबरन शादी करने का आरोप लगाया है। शिकायत में प्रिंसिपल समेत 7 लोगों को नामजद किया गया है। परिवार का कहना है कि उन्हें इस रिश्ते की जानकारी नहीं थी।
विवाद के बीच शाइस्ता परवीन का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह कह रही हैं कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने सभी आरोपों को गलत बताया है और कहा है कि यह शादी आपसी सहमति से हुई।
औराई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों के मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही साफ होगा कि मामला क्या है।
55
क्यों बना यह मामला चर्चा का टॉपिक?
उम्र का बड़ा अंतर, नेपाल में शादी, और फिर तीन दिन बाद बच्ची का जन्म, इन तीन बातों ने इस खबर को सुर्खियों में ला दिया है। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है। सच क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।