
Lucknow Crime: गुरुवार 20 अगस्त को लखनऊ में हत्या और खुदकुशी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के ऑफिस पहुंचकर पहले उसे गोली मारी। इसके बाद घर लौटा, तो अपनी बहन को गोली मार खुदकुशी कर ली। कुछ घंटों के फासले में हुई 3 मौतों से पूरा शहर दहल गया। इस मामले में युवक की पत्नी दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट में दिल दहलाने वाला खुलासा किया।
अभी अभी फोन आया गोमतीनगर में मेरी बहन को गोली मार दी गई है....लोहिया में है ईश्वर मेरी बहन की रक्षा करे... @Uppolice @lkopolice @dgpup
— Pragya Mishra (@PragyaLive) August 20, 2026
दिव्या और मानस की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। हालांकि, दोनों पिछले एक साल से ज्यादा समय से अलग रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक, दिव्या ने पिछले साल तलाक के लिए अर्जी भी दाखिल की थी। पुलिस इस वैवाहिक विवाद को मामले की जांच के अहम पहलुओं में शामिल कर रही है।
इस मामले का एक और चौंकाने वाला पहलू मानस का WhatsApp Status है। खुदकुशी से पहले उसने कथित तौर पर WhatsApp पर एक स्टेटस लगाया, जिसमें उसने पत्नी और बहन की हत्या करने की बात कही। स्टेटस में उसने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया। उसने यह भी लिखा कि अब वह खुद को और अपनी बहन को मारना चाहता है। मानस ने अपने स्टेटस में पत्नी की बहन प्रज्ञा मिश्रा और भरत का जिक्र करते हुए दावा किया कि वे सब कुछ जानते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।