
लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मानस वाजपेयी नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी बहन की भी जान ले ली और फिर खुद आत्महत्या कर ली। इस पूरी घटना के बाद दिव्या की बहन प्रज्ञा ने अपने जीजा मानस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रज्ञा ने बताया कि मानस कई सालों से दिव्या के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार कर रहा था। उनका आरोप है कि मानस छोटी-छोटी बातों पर, यहां तक कि फ्रिज में 'सड़े टमाटर' रखने जैसी बात पर भी दिव्या को पीटता था।
प्रज्ञा के मुताबिक, मानस शराबी था और कोई काम नहीं करता था, जबकि दिव्या एक मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि मानस लगातार दिव्या का पीछा भी करता था। इस टॉर्चर से तंग आकर दिव्या हाल ही में मानस को छोड़कर अपने माता-पिता के घर रहने आ गई थी। प्रज्ञा ने यह भी बताया कि उन्होंने कई बार अपनी बहन दिव्या को सलाह दी थी कि वह मानस को छोड़ दे। लेकिन दिव्या को हमेशा उम्मीद रहती थी कि शायद एक दिन मानस सुधर जाएगा। अफसोस कि ऐसा हो न सका।
आरोपों के मुताबिक, मानस ने पहले भी दिव्या और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। प्रज्ञा ने बताया कि घटना वाले दिन मानस उनके माता-पिता के घर आया और वहीं उसने दिव्या को गोली मार दी। अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद मानस वहां से फरार हो गया। इसके बाद वह अपनी बहन के घर पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन की भी हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मानस ने खुद भी अपनी जान दे दी। यह मामला घरेलू हिंसा की भयावहता को एक बार फिर उजागर करता है।
- 3 मौतें हुई हैं। SBI कर्मचारी मानस वाजपेयी ने पहले अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को गोमतीनगर में उनके ICICI बैंक ऑफिस के बाहर गोली मारी। इसके बाद घर लौटकर अपनी बहन तूलिका की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली।
- पुलिस को 3 हथियार मिले। यह जांच का विषय है कि ये हथियार मानस के पास कैसे आए।
- CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें बैंक के बाहर मानस और दिव्या के बीच बहस, फिर गोली चलने की घटना दिखाई देती है।
- शुरुआती जांच में दोनों के बीच तलाक का प्रोसेस चल रही थी।
- दिव्या की बहन और पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट में मानस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें कथित घरेलू हिंसा भी शामिल है।
- अंतिम संस्कार को लेकर भी परिवारों के बीच चर्चा चल रही है। मानस के मामा ने कहा- तीनों शवों का अंतिम संस्कार साथ होगा या अलग-अलग, इसका फैसला दिव्या के परिवार की सहमति से किया जाएगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।