
Ludhiana Murder: पंजाब के लुधियाना से एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक खबर सामने आई है। यहाँ शनिवार को शिरोमणि अकाली दल के 60 वर्षीय नेता की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान पूर्व सरपंच नवतेज सिंह उर्फ नीतू के रूप में हुई है। इस वीभत्स घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और राजनीतिक गलियारों में भी सरगर्मी तेज हो गई है। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित परिवार ने इस हत्याकांड के पीछे किसी और का नहीं, बल्कि उनके अपने सगे भाई का हाथ होने का गंभीर आरोप लगाया है।
पुलिस और चश्मदीदों से मिली जानकारी के मुताबिक, नवतेज सिंह शनिवार शाम को अपनी टोयोटा इनोवा कार से घर वापस लौट रहे थे। तभी लाधुवाल इलाके में बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रास्ते में रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनकी कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ लगभग 13 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे नवतेज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सबसे खास बात यह है कि यह पूरी खौफनाक वारदात उनकी गाड़ी के डैशकैम में साफ-साफ रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
#WATCH | Ludhiana, Punjab | Former Sarpanch of Manewal village shot dead | Station House Officer (SHO) of the Ladhowal Police Station, Sukhvinder Singh, says, "Navtej Singh, the former Sarpanch of Manewal. At around 6:30 PM, he was travelling from his village to the city, specifically to his residence in Krishna Nagar. On the way, two youths, reportedly riding a motorcycle, approached him and opened fire. He was brought to DMC Hospital in an injured condition, where he was declared brought dead...Further action will be taken based on the statements provided by the next of kin..."
— ANI (@ANI) October 4, 2026
मृतक नेता नवतेज सिंह के बेटे आलमजीत सिंह, जो पेशे से एक वकील हैं, ने मीडिया और पुलिस के सामने इस घटना को एक "सोची-समझी साजिश" करार दिया है। उन्होंने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में अपने चाचा पाल सिंह, परिवार के कुछ अन्य सदस्यों और मौजूदा सरपंच समेत कुल आठ लोगों के नाम दर्ज कराए हैं। आलमजीत का कहना है कि उनकी पुश्तैनी ज़मीन को लेकर लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसके मामले अदालत में लंबित हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि विवाद के चलते आरोपी पहले भी उनके पिता को जान से मारने की कई बार धमकियां दे चुके थे।
दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज हत्या के बाद लुधियाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर हत्या और साजिश की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी के डैशकैम फुटेज और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। इस खूनी रंजिश ने एक बार फिर पंजाब में कानून-व्यवस्था और आपसी रिश्तों की कड़वाहट पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।