Akasa Air: अमेरिका से बेंगलुरु पहुंचा आलीशान प्लेन, बेहद लग्जरी हैं इसकी सीटें

Published : Jun 22, 2026, 05:55 PM IST
Akasa Air

सार

Akasa Air 39th Aircraft : अकासा एयर ने अपने बेड़े में 39वां विमान शामिल कर लिया है। यह बोइंग 737 मैक्स 8-200 विमान है जो अमेरिका के सिएटल से बेंगलुरु पहुंचा।

Akasa Air New Aircraft :: अकासा एयर के लिए सोमवार का दिन काफी खास रहा। एयरलाइन को अपना 39वां विमान मिल गया है। खास बात यह है कि कैलेंडर वर्ष 2026 में शामिल होने वाला यह आठवां विमान है। एयरलाइन ने एक बयान जारी कर बताया कि इस विमान की डिलीवरी फ्लाइट अमेरिका के सिएटल से शुरू हुई थी। वहां से यह आइसलैंड के रेकजाविक और फिर मिस्र के काहिरा होते हुए भारत के बेंगलुरु पहुंचा। VT-YBP रजिस्ट्रेशन नंबर वाला यह बोइंग 737 मैक्स 8-200 विमान 22 जून को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

पैसेंजर के लिए लगी हैं स्पेशल सीटें

  • एयरलाइन का कहना है कि यह विमान खासतौर पर अकासा की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है। इसमें यात्रियों के आराम का पूरा ध्यान रखा गया है। विमान में Safran Z200 सीटें लगी हैं, जो सफर को आरामदायक बनाने के लिए डिजाइन की गई हैं।
  • इन सीटों में चार इंच तक झुकने (रिक्लाइन) की सुविधा है और इनकी बनावट भी काफी एर्गोनॉमिक है। साथ ही, आजकल के यात्रियों की जरूरतों को देखते हुए हर सीट पर USB-C और USB-A पोर्ट भी दिए गए हैं ताकि वे अपने डिवाइस चार्ज कर सकें।

आकाशा दुनिया की टॉप 30 एयरलाइंस में होगा शामिल?

  • अकासा एयर का लक्ष्य इस दशक के अंत तक दुनिया की टॉप 30 एयरलाइंस में शामिल होना है। बयान के मुताबिक, कंपनी ने 226 बोइंग 737 मैक्स विमानों का पक्का ऑर्डर दिया है। फिलहाल, अगले छह सालों में 187 और विमानों की डिलीवरी होनी है।
  • इससे पहले मंगलवार को, एयरलाइन ने अपनी नेटवर्क विस्तार रणनीति में एक और बड़ा कदम उठाया था। अकासा ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NIA) से अपना ऑपरेशन शुरू किया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में उसकी पकड़ और मजबूत हो गई है। NCR भारत के सबसे बड़े एविएशन मार्केट्स में से एक है।

नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान

  • एयरलाइन की पहली उड़ान 16 जून को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 7:25 बजे रवाना हुई और रात 9:35 बजे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। वहीं, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान सुबह 10:15 बजे चली और दोपहर 12:30 बजे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी।
  • इसके साथ ही, अकासा एयर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कमर्शियल सर्विस शुरू करने वाली पहली कुछ एयरलाइंस में से एक बन गई है। यह दिखाता है कि एयरलाइन भारत में उभरते हुए एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में हिस्सा लेने और तेजी से बढ़ते बाजारों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

IRCTC New Rules: तत्काल टिकट लेने वालों के लिए बड़ा झटका! रेलवे ने बदल दिए नियम
लखनऊ में मौत बनकर आई आग! अलीगंज अग्निकांड में अब तक 14 लोगों के शव बरामद