मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Published : Aug 09, 2026, 07:17 PM IST
mp Accident

सार

Madhya Pradesh Accident: मध्य प्रदेश के बदनावर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। परिवार उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन कर लौट रहा था।

बदनावर. मध्य प्रदेश के बदनावर में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि यहां एक कंटेनर ट्रक गलत दिशा यानी रॉन्ग साइड से आकर एक कार से टकरा गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हाइवे पर राहगीरों की भीड़ लग गई।

उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन करके लौट रहा था परिवार

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कंटेनर ट्रक का ड्राइवर नशे में था और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
धार जिले के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) विजय डावर ने ANI को बताया, "बदनावर में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है, जिसमें छह लोगों की जान चली गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक परिवार उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन करके लौट रहा था। तभी सामने से गलत दिशा से आ रहे एक कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी।

शराब के नशे में ट्रक दौड़ा रहा था ड्राइवर

धार एसपी ने कहा, "इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। एक घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कंटेनर का ड्राइवर नशे में था। उसका MLC (मेडिको-लीगल केस) कराया जाएगा और गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"
मामले में और जानकारी का इंतजार है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'मेरे जीते जी नहीं बनेगा फिलिस्तीन', नेतन्याहू ने ट्रंप के गाजा पीस प्लान को दिया तगड़ा झटका
Baramati Airport Plane Crash Video : रनवे पर फिसला ट्रेनी विमान, 8 माह में तीसरा हादसा