MP Bus Strike 2026: CM मोहन यादव की पहल से टली बस हड़ताल, ट्रांसपोर्टर्स से समझौता

Published : Mar 01, 2026, 09:31 AM IST
mohan yadav bus owners meeting

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सकारात्मक चर्चा और शासन की सूचना/अधिसूचना होल्ड होने के बाद मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन ने 2 मार्च 2026 से प्रस्तावित बस हड़ताल वापस ले ली है। सरकार ने ग्रामीण परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने का भरोसा दिया है।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के हर ग्रामीण क्षेत्र तक यात्रियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है और आगे भी उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि लोक परिवहन सेवा बिना किसी बाधा के चलती रहे और साथ ही सभी संबंधित पक्षों के हितों की रक्षा भी हो। विशेष रूप से ग्रामीण अंचल के लोगों को आसान और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।

बस ट्रांसपोर्टर्स से मुख्यमंत्री निवास पर हुई चर्चा

शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में बस ट्रांसपोर्टर्स ने अपनी समस्याएं और शंकाएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्वासन दिया कि बस ऑपरेटर्स की सभी समस्याओं और शंकाओं का समाधान आपसी सहमति से निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के पदाधिकारी परिवहन मंत्री से मिलकर अपनी सभी मांगों और कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री को भी इस संबंध में आवश्यक निर्देश देने की बात कही। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा और समाधान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शासन द्वारा जारी की गई एक सूचना और एक अधिसूचना को फिलहाल होल्ड करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

2 मार्च 2026 से प्रस्तावित बस हड़ताल वापस

मुख्यमंत्री से सकारात्मक बातचीत और मांगों पर विस्तृत चर्चा के बाद मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन ने 2 मार्च 2026 से प्रस्तावित बस हड़ताल वापस लेने की घोषणा की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें अपनी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिला है। शासन द्वारा जारी सूचना और अधिसूचना को होल्ड किए जाने के निर्णय के बाद उन्होंने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया। एसोसिएशन ने विषय के समाधान के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक में सचिव परिवहन श्री मनीष सिंह, बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी और प्रदेश के दस संभागों से आए बस ऑनर्स उपस्थित रहे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Reddit Viral Story: बचपन के दोस्त को 8 लाख दिए, अब IT Engineer कर्ज और तनाव में डूबा
Iran Supreme Leader Death Confirmed: अयातुल्ला अली खामेनेई ‘शहीद’ घोषित, US-Israel हमले के बाद जंग तेज