MP Krishak Kalyan Varsh: किसान कल्याण वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन व भंडारण को नई मजबूती

Published : Feb 04, 2026, 07:08 PM IST
MP Krishak Kalyan Varsh Mohan Yadav Wheat procurement and storage

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसान कल्याण वर्ष मना रही है। राज्य में गेहूं उपार्जन और भंडारण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गेहूं उपार्जन में केंद्र सरकार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मध्यप्रदेश सरकार किसान कल्याण वर्ष मना रही है। इस कृषि वर्ष में राज्य सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।

MP Wheat Procurement 2026: गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में गेहूं का उपार्जन और भंडारण की प्रक्रिया अब प्रारंभ होने जा रही है। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें समय पर भुगतान मिल सके।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से अहम बैठक

बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में मनाए जा रहे किसान कल्याण वर्ष, गेहूं उपार्जन और भंडारण व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की।

देश में सबसे बेहतर गेहूं उपार्जन व्यवस्था: मुख्यमंत्री मोहन यादव

केंद्रीय मंत्री से चर्चा के बाद मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में गेहूं का उपार्जन सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से किया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य की गेहूं उपार्जन और भंडारण व्यवस्था देश के अन्य राज्यों की तुलना में कहीं बेहतर है।

 

 

केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने मध्यप्रदेश को गेहूं उपार्जन और भंडारण के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इससे किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उपार्जन प्रक्रिया और अधिक प्रभावी होगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते
छत्तीसगढ़: खनन पर सीएम साय का बड़ा एक्शन, ड्रोन से होगी अवैध उत्खनन की निगरानी