MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते

Published : Feb 04, 2026, 06:51 PM IST
Madhya Pradesh Kuno National Park wildlife conservation

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन की बड़ी संभावनाएं हैं। कूनो नेशनल पार्क में अब असम का जंगली भैंसा लाया जाएगा और फरवरी के अंत तक बोत्सवाना से 8 चीते भी राज्य पहुंचेंगे।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास, रिजर्व फॉरेस्ट के विस्तार और वन्यजीव संरक्षण की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार वन्यजीव संरक्षण को लेकर लगातार ठोस कदम उठा रही है।

Kuno National Park में नई उपलब्धि: अब असम का जंगली भैंसा भी

श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीतों की सफल बसाहट के बाद अब मध्यप्रदेश के जंगलों में असम का जंगली भैंसा भी देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि असम से जंगली भैंसा मध्यप्रदेश लाने से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए नई दिल्ली में केंद्रीय स्तर पर अहम बैठक हुई है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से हुई अहम चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर इस विषय पर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में जंगली भैंसा स्थानांतरण, वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

Cheetah Reintroduction Project: बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इसी महीने 28 फरवरी के आसपास बोत्सवाना से 8 चीते मध्यप्रदेश लाए जाएंगे। चीतों के पुनर्स्थापन (Cheetah Reintroduction Project) को लेकर केंद्रीय मंत्री से आवश्यक सहयोग, व्यवस्थाओं और तैयारियों पर भी विस्तार से बातचीत हुई है।

 

 

मीडिया से बातचीत में CM डॉ. मोहन यादव ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन विकास के माध्यम से मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

छत्तीसगढ़: खनन पर सीएम साय का बड़ा एक्शन, ड्रोन से होगी अवैध उत्खनन की निगरानी
संसद की सीढ़ी पर गाली-गलौचः केंद्रीय मंत्री और Rahul Gandhi के बीच क्या बात हुई? सुनिए...