
मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल (58) ने आज बुधवार को सुबह आत्महत्या कर ली उन्होंने अपने खेत में बने कुएं में कूदकर मौत को गले लगाया। किसी तरह स्थानीय लोगों ने उनको बाहर निकाला और पास के अस्पताल लेकर गए। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार से लेकर सियासत तक हड़कंप मच गया है।
दरअसल, यह दुखद घटना खंडवा जिले के बोहरड गांव की है। जहां सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच सांसद के भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल यह खौफनाक कदम उठाया। बता दें कि पुलिस ने शव जब्त कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। बता दें कि मृतक के भाई सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल इस वक्त दिल्ली दौरे पर थे। जैसी ही उनको खबर लगी वह खंडवा के लिए निकल गए।
बता दें कि घटना सामने आते ही प्रशासन में खलबली मच गई। जिले के कलेक्टर हर्ष सिंह और बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के लिए परिवार और आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि आखिर सांसद के भाई ने इतना बड़ा कदम क्यों और किस बेबसी में उठाया।
बोहरड गांव में इस वक्त पुलिस से लेकर सियासत के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। नेपानगर विधायक मंजू दादू सहित कई भाजपा और कांग्रेस नेता भी सांसद निवास पहुंचे हैं। भोपाल और इंदौर से भी कई नेता आज शाम तक बुरहानपुर तक पहुंचेंगे। वहीं कुछ देर बाद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी पहंचने वाले हैं। सांसद निवास पर लोगों भीड़ और सुरक्षा को देखते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि कल गुरुवार को पैतृक गांव बोहरडा में अंतिम संस्कार किया जाएगा
Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।