MP Weather Alert: भोपाल में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, गिरे ओले, 8 जिलों में अलर्ट क्यों?

Published : Feb 19, 2026, 08:34 AM IST

MP Weather Alert Mystery: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट के अनुसार भोपाल में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। ग्वालियर समेत 8 जिलों में रेन अलर्ट जारी है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन से फरवरी में तीसरी बार मौसम बदला, कई जगह ओले गिरे।

PREV
16

MP Weather Lateast Update: मध्य प्रदेश में फरवरी का मौसम इस बार लोगों को हैरान कर रहा है। गुरूवार को राजधानी भोपाल में सुबह की शुरूआत ही तेज हवा, गरज-चमक और बारिश के साथ हुई। कहीं ओले गिरे, तो कहीं बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने ग्वालियर समेत 8 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। फरवरी महीने में अचानक तीसरी बार मौसम ने पलटी मारी है। आखिर अचानक ऐसा मौसम क्यों बन रहा है? क्या आगे भी ओलावृष्टि होगी?

26

क्या Western Disturbance बना बदलाव की वजह?

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक नहीं, बल्कि दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं। साथ ही एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसके अलावा राजस्थान के ऊपर भी साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय है। इन सबके साथ पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर मिलकर मौसम को बार-बार बदल रहा है। सीनियर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसी वजह से फरवरी में तीसरी बार बारिश और ओले देखने को मिले हैं। बुधवार को कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिसका असर गुरुवार को भी बना रहा।

36

किन जिलों में जारी हुआ Rain Alert?

मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी है। बुधवार को रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना और मुरैना समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश और ओले गिरे। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है और किसान चिंता में हैं।

46

क्या फसलों पर फिर पड़ेगा असर?

फरवरी की शुरुआत में भी दो बार ओले और आंधी आ चुकी है। सरकार को पहले ही फसल सर्वे कराना पड़ा था। अब तीसरी बार बारिश से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। सवाल यह है कि क्या यह मौसम का दौर जल्दी थमेगा या फिर आगे भी नुकसान की आशंका है?

56

रात में ठंड, दिन में गर्मी क्यों?

मौसम में बदलाव के बावजूद दिन का तापमान 30 डिग्री के पार जा रहा है, जबकि रात में हल्की ठंड बनी हुई है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर है, लेकिन कटनी के करौंदी में पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया। यह तापमान का अंतर भी मौसम को अस्थिर बना रहा है।

66

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • 20 फरवरी को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में बारिश का अलर्ट है। 
  • 21 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। 
  • मध्य प्रदेश के लोग अब मौसम विभाग की अगली चेतावनी का इंतजार कर रहे हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories