Mahakumbh Viral Girl Monalisa: मुस्लिम BF फरमान संग भागी मोनालिसा, केरल के मंदिर में रचाई शादी

Published : Mar 11, 2026, 06:28 PM IST
monalisa

सार

महाकुंभ 2025 के दौरान वायरल हुई मोनालिसा अपने प्रेमी फरमान के साथ केरल के तिरुवंतपुरम पहुंचीं और पुलिस से सुरक्षा मांगी। परिवार के विरोध के बीच दोनों ने सुरक्षित रहने की बात कही। पुलिस जांच में दोनों बालिग पाए गए और साथ रहने की अनुमति दी गई।

Mahakumbh Viral Girl Monalisa News: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान अपनी कत्थई आंखों की वजह से वायरल हुई मोनालिसा अपने मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागकर केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंची, जहां के एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा अपने प्रेमी फरमान के साथ तिरुवंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और पुलिस से सिक्योरिटी की मांग की। बताया जा रहा है कि मोनालिसा और फरमान पिछले करीब डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई थी।

अलग-अलग धर्म होने से परिवार का विरोध

बताया जा रहा है कि मोनालिसा और फरहान दोनों अलग-अलग धर्म से हैं, जिस वजह से मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते के पूरी तरह खिलाफ हैं। वहीं, मोनालिसा का आरोप है कि उसके परिवार की ओर से उस पर काफी दबाव बनाया जा रहा था और धमकियां भी मिल रही थीं। यही वजह है कि उसने प्रेमी फरहान के साथ घर छोड़ने का फैसला किया। अब दोनों सुरक्षित जगह की तलाश में केरल पहुंच गए हैं।

पुलिस जांच में दोनों बालिग

पुलिस पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने उनसे पूछा कि वे इतनी दूर केरल क्यों आए हैं। इस पर दोनों ने बताया कि उन्हें लगा कि यहां वे सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर रहकर सुरक्षित तरीके से जिंदगी बिता सकेंगे। पुलिस ने मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह बालिग पाई गई। इसके बाद पुलिस ने उनके पिता को भी थाने बुलाया। कानूनी रूप से बालिग होने के कारण पुलिस ने मोनालिसा को अपने फैसले के अनुसार फरमान के साथ जाने की अनुमति दे दी। साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया ताकि इस जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

महाकुंभ के दौरान वायरल हुई थीं मोनालिसा

साल 2025 में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान मोनालिसा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। उस समय वह अपने परिवार के साथ रुद्राक्ष की माला बेच रही थी। उसकी नीली-भूरी आंखों की वजह से लोग उससे बात कर वीडियो बनाने लगे। धीरे-धीरे मोनालिसा के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। वायरल होने के बाद मोनालिसा रातोरात इंटरनेट सेंसेशन बन गई।

फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मिला काम

वायरल होने के बाद मोनालिसा को कई इंटरव्यू और मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। बाद में उन्हें हिंदी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में एक्टिंग का मौका भी मिला। इस फिल्म का डायरेक्शन सनोज मिश्रा ने किया है। हालांकि इस फिल्म से जुड़ा मामला भी खूब विवादों में रहा है।

Who Is Monalisa: मोनालिसा कौन है?

मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली है, जबकि उसका प्रेमी फरमान महाराष्ट्र से है। मोनालिसा का कहना है कि परिवार की नाराजगी और विरोध के कारण उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर है। इसी वजह से उन्होंने पुलिस से मदद मांगी है। वायरल होने के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गईं। अब वह मॉडलिंग, ब्रांड प्रमोशन और मनोरंजन से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Tarun Kumar Case: 'योगी जैसा एक्शन चाहिए, सबकी फोटो जारी करो', बजरंग दल की मांग
Iran-Israel War से भारत को कितना नुकसान? विदेशी मामले के जानकार Robinder Sachdev ने बताया