FDA Action on Food: मिलावटखोरों पर FDA का शिकंजा! 9 करोड़ का माल जब्त, पतंजलि घी भी लपेटे में!

Published : Nov 03, 2026, 09:29 AM IST
maharashtra fda raid patanjali ghee seized food safety action

सार

महाराष्ट्र FDA की बड़ी कार्रवाई में 9.01 करोड़ का खाद्य सामान जब्त हुआ। इसमें पतंजलि का 20 लाख का गाय का घी भी शामिल है। 19 लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि FSSAI ने टाटा 1mg और अमेज़न को भी नोटिस जारी किया है।

Maharashtra FDA Action: त्योहारी सीजन में अगर आप भी बाजार से मिठाई, घी या राशन खरीद रहे हैं, तो सावधान रहने की जरूरत है। महाराष्ट्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मिलावटखोरों और नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब तक का सबसे बड़ा चाबुक चलाया है। राज्यभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 9.01 करोड़ रुपये का खाद्य स्टॉक जब्त किया गया, जबकि 19 खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस और पंजीकरण निलंबित कर दिए गए। इस कार्रवाई में पतंजलि के घी से लेकर बड़े-बड़े सुपरमार्केट तक लपेटे में आ गए हैं FDA को इसकी लेबलिंग और गुणवत्ता को लेकर संदेह है।

Maharashtra FDA Action: 114 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के मुताबिक, राज्य के सात डिवीजनों में 114 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान करीब 3.53 लाख किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त हुई। इसकी कुल कीमत 9.01 करोड़ रुपये बताई गई है।

  • कार्रवाई में मुंबई, अमरावती और छत्रपति संभाजीनगर के 19 कारोबारियों के लाइसेंस या पंजीकरण निलंबित किए गए।
  • इन इकाइयों में नमकीन, मिठाई और मसाले बनाने वाले प्रतिष्ठान भी शामिल हैं।
  • जांच में गंदगी, गलत तरीके से खाद्य सामग्री का भंडारण और कीट नियंत्रण व साफ-सफाई के रिकॉर्ड नहीं मिलने जैसी कमियां सामने आईं।

Patanjali Ghee: 20 लाख रुपये का घी जब्त

FDA ने छत्रपति संभाजीनगर में पतंजलि आयुर्वेद के सुपर डिस्ट्रीब्यूटर 'मेसर्स दिव्य महावितरक' से 2,279.7 लीटर पतंजलि गाय का घी जब्त किया। इसकी कीमत करीब 20.20 लाख रुपये है।

  • घी की कुल 4,032 यूनिट्स जब्त की गईं।
  • FDA को उत्पाद की गलत लेबलिंग और मिलावट का संदेह है।
  • शुरुआती जांच में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के उल्लंघन की आशंका जताई गई है।

Food Safety Action: FIR, गिरफ्तारी और नोटिस

  • ठाणे के भिवंडी में एवेन्यू सुपरमार्ट्स से 1,44,218 किलो खाद्य तेल जब्त किया गया। सतारा के अमीन ट्रेडर्स से 20,560 किलो चावल, दाल, गुड़ और अन्य सामान बरामद हुआ।
  • 28 से 31 अक्टूबर के बीच 17 प्रतिष्ठानों से 79.40 लाख रुपये की प्रतिबंधित खाद्य सामग्री भी जब्त की गई। इस दौरान 13 FIR दर्ज हुईं, 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया और सात प्रतिष्ठानों को सील किया गया।
  • इसके अलावा, FSSAI ने टाटा 1mg मरीन कोलेजन पाउडर की लेबलिंग और विज्ञापन में कथित नियम उल्लंघन को लेकर चार कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं। उन्हें 30 दिनों में जवाब देने को कहा गया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dewas TI Death case: 'मेरा भाई तो गया अब उनकी बारी...TI दिलीप पुरी की बहन की खुली चेतवानी
Learjet Crash: दोस्तों संग सफर पर निकला टेक टाइकून का परिवार, 10 मिनट पहले आया था मैसेज…फिर क्या हुआ?