
Indian Oil Manager Murder: देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में अपनी आधिकारिक ड्यूटी निभा रहे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के एक सेल्स मैनेजर की बेहद बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक घटना तब घटी जब मृतक अधिकारी महेश शेल्के अपनी टीम के साथ एक पेट्रोल पंप को सील करने पहुंचे थे, जो तकनीकी दिक्कतों के चलते पिछले तीन महीनों से बंद चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक, सेल्स मैनेजर महेश शेल्के और उनकी टीम मंगलवार शाम चोंधी इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंची थी ताकि उसे नियमों के तहत सील किया जा सके। इस दौरान पंप ऑपरेटर साहेबराव पांडववीर के परिवार ने कामकाज दोबारा शुरू करने के लिए प्रशासन से एक महीने की मोहलत मांगी, जिसे अधिकारियों ने खारिज कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इसी दौरान गुस्से में आकर ऑपरेटर के बेटे उमेश पांडववीर ने महेश शेल्के पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ सात वार कर दिए।
चाकू के ताबड़तोड़ हमलों से बुरी तरह घायल हुए शेल्के मौके पर ही लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी और उनके साथी मौके से दो कारों में सवार होकर फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। कुरंदा पुलिस स्टेशन में हत्या का संगीन मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।
Deeply anguished by the tragic loss of our colleague, Shri Mahesh Shelke, who was fatally attacked while discharging his official duties in Hingoli, Maharashtra.
I strongly condemn this heinous act. We have taken up the matter with the highest authorities in Maharashtra, seeking swift and stringent action against those responsible.
IndianOil stands firmly with Shri Shelke’s family in this hour of immense grief. My heartfelt condolences to his family, colleagues and loved ones.
@HardeepSPuri @PetroleumMin @Secretary_MoPNG @neerajmittalias @sahneyas @IndianOilcl
— ChairmanIOC (@ChairmanIOCL) October 7, 2026
Deeply saddened and shocked by the tragic incident in which Shri Mahesh Shelke, Manager (Retail Sales), IndianOil, lost his life in Maharashtra while discharging his official duties. He was a part of a team carrying out the takeover of an IndianOil retail outlet in Hingoli district when he was brutally attacked with a sharp weapon. I strongly condemn this heinous and unacceptable act of violence.
I offer my heartfelt condolences to the bereaved family in their hour of unimaginable grief and shock.
@PetroleumMin and @IndianOilcl firmly stand with them and will extend all possible support.
The issue has been taken up with the senior-most officials of the Maharashtra Government and Police to ensure swift and strict action against those responsible, in accordance with law.
The safety, dignity and security of our energy-sector personnel, who work tirelessly to serve the nation, remain paramount.
May the departed soul rest in peace.
Om Shanti. 🙏
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) October 7, 2026
इंडियन ऑयल के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि शेल्के आधिकारिक ड्यूटी निभा रहे थे। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के उच्च अधिकारियों से इस मामले में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी हत्या पर दुख और हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि शेल्के उस टीम का हिस्सा थे, जो हिंगोली में इंडियनऑयल के रिटेल आउटलेट का कामकाज संभालने पहुंची थी। पुरी ने घटना को अस्वीकार्य हिंसा बताते हुए दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने शेल्के के परिवार को मंत्रालय और इंडियन ऑयल की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।