Maharashtra Municipal Election: औरंगाबाद में जमाया 'रंग' तो मालेगांव में किंगमेकर बनी ओवैसी की AIMIM

Published : Jan 16, 2026, 08:10 PM IST

महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर महापालिकाओं के चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने विपक्ष को चौतरफा पटखनी दी है। हालांकि, मुस्लिम बहुल इलाकों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने कांग्रेस से लेकर एनसीपी तक के साथ 'खेला' कर दिया है।

PREV
18

AIMIM की परफॉर्मेंस: 2869 में 75 सीटों पर बढ़त

राज्य की 29 नगर महापालिकाओं की कुल 2869 सीटों में AIMIM के उम्मीदवार 75 सीटों पर जीत दर्ज कर चुके हैं या आगे चल रहे हैं। यह प्रदर्शन पार्टी के लिए बेहद खास माना जा रहा है, खासकर मुस्लिम बहुल शहरी इलाकों में।

28

BMC Election Result: मुंबई में 3 सीटें, लेकिन असर बड़ा

मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में AIMIM ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि, सीटें कम हैं, लेकिन कई मुस्लिम इलाकों में AIMIM ने कांग्रेस और एनसीपी का खेल जरूर बिगाड़ दिया है। मुंबई में मुस्लिम आबादी करीब 20% से ज्यादा है और यहां मुस्लिम वोटरों की भूमिका हमेशा अहम रही है।

38

मुंबई के किन वार्डों में AIMIM की जीत

AIMIM ने मुंबई के सभी मुस्लिम बहुल इलाकों में उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से तीन वार्डों में पार्टी को जीत मिली है।

वार्ड 135: इरशाद खान

वार्ड 134: महजबीन अतीक अहमद

वार्ड 145: खैरुनिसा हुसैन

इन जीतों ने मुंबई की सियासत में AIMIM की मौजूदगी दर्ज करा दी है।

48

औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) में AIMIM का शानदार प्रदर्शन

AIMIM का सबसे मजबूत प्रदर्शन औरंगाबाद नगर निगम में देखने को मिला है। यहां कुल 115 पार्षद सीटों में से पार्टी 24 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है या आगे चल रही है। औरंगाबाद AIMIM का पारंपरिक गढ़ माना जाता है। यहां से इम्तियाज जलील 2019 में सांसद रह चुके हैं, जिनके सियासी प्रभाव का असर नगर निगम चुनाव में भी दिखा।

58

मालेगांव में AIMIM बनी किंगमेकर

मुस्लिम बहुल मालेगांव में AIMIM एक बार फिर किंगमेकर बनकर उभरी है। नगर निगम की कुल 84 सीटों में से पार्टी 20 सीटों पर आगे है, जो किसी भी दल से ज्यादा हैं। यहां शिंदे की शिवसेना को 18 सीट, बीजेपी को 2 सीट, कांग्रेस को 3 सीट और अन्य के खाते में 41 सीट (करीब 6 सीटों पर सपा आगे) हैं। इन हालातों में AIMIM के बिना मालेगांव में मेयर बनना किसी भी पार्टी के लिए बेहद मुश्किल है।

68

नांदेड़, धुले और अमरावती में भी AIMIM की धूम

नांदेड़-वाघाला नगर निगम में AIMIM 14 सीटों पर जीत या बढ़त बनाए हुए है। धुले नगर निगम में पार्टी 8 सीटों पर आगे है। अमरावती में भी AIMIM ने बढ़त बनाई है, जहां उसके 6 उम्मीदवार जीत चुके हैं या आगे चल रहे हैं।

78

चंद्रपुर, जालना और परभणी में ऐतिहासिक जीत

चंद्रपुर में AIMIM ने पहली बार अपना प्रतिनिधि चुने जाने का रिकॉर्ड बनाया है। जालना नगर निगम में पार्टी को 2 सीटों पर जीत मिली है, जो भले ही संख्या में कम हों लेकिन राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही हैं। परभणी नगर निगम में भी AIMIM ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है।

88

AIMIM को महाराष्ट्र की शहरी राजनीति में नई पहचान

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि AIMIM का यह प्रदर्शन पार्टी को महाराष्ट्र की शहरी राजनीति में एक नई पहचान दिला सकता है। कुल 2869 सीटों में से 75 सीटों पर जीत या बढ़त यह दिखाती है कि AIMIM अपने पारंपरिक गढ़ों से बाहर भी धीरे-धीरे सियासी पांव फैला रही है। यह नतीजे पार्टी की जमीनी स्तर पर की गई रणनीति की सफलता को दर्शाते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories