
खुशी का कोई ठिकाना न हो, तो इंसान क्या कुछ नहीं करता। महाराष्ट्र के बीड की एक लड़की का ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पिता को कंधे पर उठाकर नाच रही है। इस लड़की का नाम सुमेधा शेख है, जिनकी हाल ही में महाराष्ट्र पुलिस में भर्ती हुई है। सरकारी नौकरी के लिए सालों की मेहनत जब रंग लाई, तो बेटी ने अपनी खुशी पिता के साथ कुछ इस तरह बांटी। इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है।
बाप-बेटी के इस अनोखे प्यार और गर्व को देखकर वहां मौजूद लोग भी झूम उठे। सुमेधा शेख को पुलिस अफसर की नौकरी मिलने पर एक जश्न रखा गया था। इसी दौरान बेटी ने अपनी कामयाबी के पीछे चट्टान की तरह खड़े पिता को कंधे पर उठा लिया और डांस करने लगी। इस घटना का वीडियो कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया गया है। यह सिर्फ एक नौकरी का जश्न नहीं, बल्कि सालों के समर्पण और परिवार के त्याग का भी जश्न था। साथ ही, यह उन माता-पिता को एक सलाम था जो सरकारी नौकरी की मुश्किल तैयारी में चुपचाप अपने बच्चों का साथ देते हैं।
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। कई लोगों ने बहुत इमोशनल होकर रिएक्ट किया। किसी ने लिखा, "कितना प्यारा पल है", तो किसी ने "बहुत खूबसूरत" कहकर तारीफ की। कई यूजर्स ने अपनी कामयाबी में माता-पिता को न भूलने के लिए बेटी की सराहना की। कुछ ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र पुलिस की परीक्षा पास करने के लिए लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट दोनों पास करने पड़ते हैं, जिसके लिए इस लड़की ने वाकई कड़ी मेहनत की होगी। लोगों ने सुमेधा के इस काम की तारीफ करते हुए कहा कि अपनी व्यक्तिगत सफलता के बावजूद उन्होंने माता-पिता के प्रति सम्मान और प्यार बनाए रखा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।