ठाकरे ब्रदर्स VS मैथिली ठाकुर : BMC चुनाव में बिहार की यंगेस्ट विधायक की एंट्री

Published : Jan 13, 2026, 06:59 PM IST

मुंबई BMC चुनाव में ठाकरे बंधुओं के गठबंधन को चुनौती देने के लिए महायुति ने गायिका मैथिली ठाकुर को उतारा है। वे उत्तर भारतीय वोटरों को साधने के लिए हिंदी-मराठी दोनों में प्रचार कर रही हैं और महायुति के लिए वोट मांग रही हैं।

PREV
15

महाराष्ट्र की सियासत में बिहार की सबसे युवा विधायक

महाराष्ट्र में इस वक्त नगर निगम और मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव को लेकर मुंबई की गलियों से लेकर सोशल मीडिया तक सियासी पारा छाया हुआ है। निकाय चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और मनसे के राज ठाकरे ने हाथ मिला लिया है। जिससे समीकरण बदले हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन राज्य में सरकार चला रही महायुति ने ठाकरे ब्रदर्स को चिनौती देने के लिए बिहार की सबसे युवा विधायक और लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ठाकुर को उतारा है।

25

ठाकरे ब्रदर्स का जवाब देने पहुंची मैथिली ठाकुर

मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में उत्तर भारतीय वोटर सबसे अहम माने जाते हैं। एक तरफ जहां ठाकरे ब्रदर्स मराठी लोगों की बात कर बाहरी लोगों को खिलाफ मैदान में उतर आए हैं। तो वहीं अब महायुति ने मैथिली ठाकुर को स्टार प्रचारक के तौर पर पेश किया है। उनको मुंबई के प्रचार में उतारा है।

35

मैथिली ठाकुर की मुंबई के विरार में रैली

दरअसल, मैथिली ठाकुर ने मुंबई के विरार में बीएमसी चुनाव के लिए रैली की। एक तरफ मैथिली ठाकुर ने हिंदी में गीत गाकर उत्तर भारतीयों को साधने की कोशिश की। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने मराठी गीतों की प्रस्तुति देकर मराठी लोगों को भी साधा।

45

मैथिली ठाकुर ने मुंबई के लोगों से की अपील

मैथिली ठाकुर ने आखिर में अपनी रैली में कहा-हमारी सरकार और पार्टी सभी भाषाओं और समुदायों को साथ है। उन्होंने कहा-मैं भी उत्तर भारतीय मराठी हूं। मैथिली ठाकुर ने लोगों से कमल के निशान पर वोट डालने और महायुति को जिताने की अपील की।

55

पीएम मोदी के सपने को हर हाल में करूंकी पूरा

मैथिली ठाकुर ने कहा-अब घर में बस एक ही नाम, एक ही नाम गूंजेगा, मेरे भारत का बच्चा बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा.' रैली में मैथिली ठाकुर ने कहा-पीएम मोदी के विकसित भारत के सपनों को पूरा करने के लिए हमसे जो भी हो सकेगा, मैं करूंगी

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories