Modi Cabinet Reshuffle: अनुराग ठाकुर की वापसी-कई मंत्रियों की छुट्टी, मोदी सरकार के बड़े फेरबदल की अटकलें तेज

Published : Jun 26, 2026, 11:32 AM IST
PM Narendra Modi Cabinet meeting

सार

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अगले हफ्ते बड़े कैबिनेट फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई बड़े मंत्रियों को हटाया जा सकता है।

नई दिल्ली: मोदी सरकार 3.0 में अगले हफ्ते एक बड़े और अहम कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। इसे लेकर राजधानी दिल्ली में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। इस मुलाकात को कैबिनेट में होने वाले बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है। खबरें हैं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई सीनियर नेताओं को कैबिनेट से हटाकर संगठन में भेजा जा सकता है। बीजेपी यह फेरबदल आने वाले विधानसभा चुनावों और नए राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखकर कर रही है।

शक्तिकांत दास को मिल सकती है कैबिनेट में जगह?

माना जा रहा है कि सरकार प्रशासन और अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर कुछ बड़े बदलाव करना चाहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी और RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को कैबिनेट में शामिल करने पर विचार हो रहा है। अर्थव्यवस्था के जानकार होने के नाते उन्हें कोई अहम मंत्रालय दिया जा सकता है।

कौन अंदर, कौन बाहर?

चर्चा है कि मौजूदा कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और हरदीप सिंह पुरी की कुर्सी जा सकती है। इन नेताओं को पार्टी संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की कैबिनेट में वापसी तय मानी जा रही है। पार्टी में उनकी सक्रियता और युवा नेता की छवि उनके पक्ष में काम कर रही है।

सहयोगी दलों और नए चेहरों पर भी नजर

महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता श्रीकांत शिंदे को भी केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। उन्होंने उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसदों को तोड़कर शिंदे खेमे में लाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आए राघव चड्ढा और अशोक मित्तल को भी मंत्री पद देने की चर्चा है। इसके पीछे का मकसद पंजाब और दिल्ली में 'आप' को राजनीतिक तौर पर कमजोर करना है। राजनीतिक गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में नए मंत्रियों की लिस्ट फाइनल हो जाएगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP Mystery: कार के अंदर मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, पिस्तौल-खून से सनी कुल्हाड़ी ने बढ़ाया सस्पेंस
लोहागढ़ किला मर्डर केस: सिया का 'प्लान C', मंगेतर केतन की हत्या और सांप वाले शोर का राज