ये फल खा लिए तो राम नाम सत्य, मुंबई से सामने आया डरावना Video

Published : Feb 25, 2026, 04:19 PM IST
fruit saler poison

सार

मुंबई के मलाड में फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर बेचने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर दुकान सील कर दी। भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं में केस दर्ज कर जांच जारी है।

मुंबई के सब-अर्बन इलाके मलाड में फलों की बिक्री से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ फल विक्रेता फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर उन्हें बाजार में बेच रहे थे। अगर ये फल लोग खा लेते, तो उनकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता था।

शिकायत के बाद खुला मामला, वीडियो बना सबूत

यह मामला तब सामने आया, जब स्थानीय निवासी कुणाल सालुंके ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि दो फल विक्रेता फलों को चूहों से बचाने के बहाने उन पर जहरीला पदार्थ लगा रहे हैं। बताया गया कि यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। यह वीडियो पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपा गया, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया।

मलाड पुलिस स्टेशन की कार्रवाई

शिकायत मिलते ही मलाड पुलिस स्टेशन की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फलों को चूहों से बचाने के लिए उन पर चूहा मारने की दवा लगाते थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की हरकत पूरी तरह गैरकानूनी है। साथ ही यह आम लोगों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक भी है। जहरीले पदार्थ लगे फल खाने से किसी की तबीयत बिगड़ सकती है या गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। यहां तक कि जान भी जा सकती है।

दो आरोपी गिरफ्तार, दुकान सील

इस मामले में पुलिस ने मनोज कुमार केसरवानी और बिपिन केसरवानी को हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 125, 274, 275 और 286 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की दुकान को सील कर दिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि खाने-पीने की चीजों के साथ इस तरह की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच के दौरान और तथ्य सामने आते हैं, तो संबंधित विभागों को भी कार्रवाई के लिए सूचित किया जाएगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Investment Roadshow Tokyo: योगी के नेतृत्व में यूपी बना निवेश का ग्लोबल हब, ऑटो कंपनियों ने बताया ग्रोथ इंजन
Mathura Junction Video: सिर्फ एक कप चाय के लिए गुंडा बन गया GRP का सिपाही-WATCH