
Mamata Banerjee SIR controversy: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन होने वाला है। इसमें शामिल होने जा रहे सीजेपी (CJP) पार्टी के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका को पकड़ा है। वहीं, प्रकाश राज वहां से निकलने में कामयाब रहे।
इन सबके बीच पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में वो बच्चों की मशहूर कविता 'जॉनी जॉनी' के जरिए SIR को लेकर तंज कस रही हैं।
ममता बनर्जी ने एलकेजी के बच्चों वाली कविता 'जॉनी-जॉनी यस पापा' का इस्तेमाल करके मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने ममता के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है।
सुप्रिया सुले ने इंस्टाग्राम पर भी ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "ममता दीदी हमेशा की तरह शानदार हैं! ये दिल से निकला एक संदेश है। भले ही इसमें थोड़ा मजाक है, लेकिन ये लोकतंत्र को बचाने का सवाल है। लोकतंत्र बचेगा तभी भारत बचेगा।" वीडियो में ममता बनर्जी को मशहूर अंग्रेजी कविता 'जॉनी-जॉनी यस पापा' की लाइनें गाते हुए सुना जा सकता है।
Mamata Didi (@MamataOfficial) is too good, as always!
A little humour, but a serious message from the heart: Save Democracy, Save India! https://t.co/fxr4yxNwgV
— Supriya Sule (@supriya_sule) October 9, 2026
जॉनी जॉनी यस पापा,
SIR: नो पापा,
इस्तीफा दो: यस पापा...
इस कविता के जरिए ममता बनर्जी ने SIR प्रक्रिया, मुख्य चुनाव आयुक्त और बीजेपी सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया है।
ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता में कहा था कि वो 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में हिस्सा ले सकती हैं। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।