
Mamata Banerjee Next Move: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 15 साल तक एकछत्र राज करने वाली 'दीदी' यानी ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री की कुर्सी से नीचे उतर चुकी हैं। बीजेपी ने 206 सीटों के साथ बंगाल में प्रचंड जीत हासिल की है। ममता बनर्जी अपनी खुद की भवानीपुर सीट भी नहीं बचा पाईं। सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें 15 हजार वोटों से शिकस्त दी है। ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या ये उनके राजनीतिक करियर का अंत है या कहानी अभी बाकी है? औआइए जानते हैं ममता दीदी के पास क्या-क्या ऑप्शन हैं?
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भारतीय राजनीति में कई बड़े नेता हार के बाद और मजबूत होकर लौटे हैं। दीदी के साथ भी वही हो सकता है। उनके पास जमीन पर पकड़, अपना वोट बैंक और पहचान अभी भी है, ये तीनों चीजें किसी भी वापसी की सबसे बड़ी ताकत होती हैं।
1. विपक्ष की सबसे बड़ी आवाज बनना
भले ही ममता बनर्जी की सरकार चली गई, लेकिन उनकी राजनीति नहीं। दीदी चाहें तो राज्य में मुख्य विपक्षी चेहरा बनकर नई सरकार को घेर सकती हैं, मुद्दे उठाना, लोगों के बीच रहना, और अगली लड़ाई की तैयारी करने का काम कर सकती हैं।
2. पार्टी को रीसेट करना
हार के बाद अक्सर पार्टियां खुद को नया रूप देती हैं। संगठन में बदलाव, नए चेहरे, पुराने विवादों से दूरी, ये सब करके वे अपनी पार्टी को फिर से खड़ा कर सकती हैं और एक बार फिर खुद को मजबूत बना सकती हैं।
3. दिल्ली की राजनीति में एंट्री
राज्य से निकलकर ममता बनर्जी को राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ा रोल मिल सकता है। अगर विपक्षी दल साथ आते हैं, तो दीदी उनमें एक प्रमुख चेहरा बन सकती हैं और अगर ऐसा होता है तो उनका अलग रूप भी देखने को मिल सकता है।
4. अगली पीढ़ी को आगे करना
पार्टी के भीतर नई लीडरशिप को मौका देना भी एक रास्ता है। इससे संगठन मजबूत होता है और खुद दीदी बैकएंड से रणनीति संभाल सकती हैं। चर्चा यह भी है कि अब वह खुद पीछे हटकर अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को पार्टी की पूरी जिम्मेदारी सौंप दें और खुद एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएं।
ममता बनर्जी अपनी सीट भवानीपुर से हार गई हैं, मतलब अब वो विधायक भी नहीं हैं। चूंकि पश्चिम बंगाल में विधानपरिषद नहीं है, ऐसे में उन्हें किसी खाली सीट से नामांकन दाखिल करना होगा और उपचुनाव जीतकर विधायक बनना होगा। इसके लिए सिर्फ एक ऑप्शन यह है कि उनकी पार्टी का कोई विधायक अपनी सीट से इस्तीफा दे दे और फिर खाली हुई उस सीट पर उपचुनाव (Bye-Election) हो, जहां से ममता बनर्जी चुनाव लड़ें और जीत हासिल करें।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चुनावी हार के बाद वापसी करना ममता बनर्जी के लिए आसान बिल्कुल भी नहीं है। उनके सामने कई चुनौतियां हैं। 15 साल बाद सत्ता जाने से नेटवर्क और पकड़ पर असर पड़ता है। पार्टी पर लगे आरोपों से इमेज को नुकसान पहुंचा है। नई सरकार के सामने राजनीतिक स्पेस भी कम होगा। यानी वापसी आसान नहीं, लेकिन नामुमकिन भी नहीं है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।