West Bengal CM: 'इस्तीफा नहीं दूंगी' पर अड़ीं ममता, BJP 9 मई को कराएगी शपथ-5 नाम हैं रेस में...

Published : May 07, 2026, 10:59 AM IST
West Bengal CM: 'इस्तीफा नहीं दूंगी' पर अड़ीं ममता, BJP 9 मई को कराएगी शपथ-5 नाम हैं रेस में...

सार

पश्चिम बंगाल में BJP की जीत के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफे से इनकार किया है। इसके बावजूद, BJP 9 मई को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कराएगी। CM का चुनाव शुक्रवार को होगा, जिसके लिए सुवेंदु अधिकारी और दिलीप घोष प्रमुख दावेदार हैं।

कोलकाता: एक तरफ टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने नए सीएम के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य में मिली शानदार जीत के बाद बीजेपी शुक्रवार को अपना मुख्यमंत्री चुनेगी और शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

अब सवाल ये उठता है कि अगर ममता बनर्जी इस्तीफा नहीं देती हैं, तो नए सीएम शपथ कैसे लेंगे? हालांकि, बीजेपी नेताओं को उम्मीद है कि इस संकट का कोई न कोई हल निकल आएगा। इसी सिलसिले में, बीजेपी के ऑब्जर्वर बनाए गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को कोलकाता पहुंचेंगे। वो गुरुवार शाम को पार्टी के बड़े नेताओं से मिलेंगे और शुक्रवार को विधायक दल की बैठक करेंगे। इसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर आखिरी मुहर लगाकर ऐलान कर दिया जाएगा।

9 मई को ब्रिगेड मैदान में शपथ ग्रहण

इस बीच, पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने बुधवार को बताया, 'नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा। यह कार्यक्रम कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।' पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।

सीएम पद के लिए पांच नामों की चर्चा

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम सामने आ रहे हैं। इनमें ममता बनर्जी को लगातार दूसरी बार हराने वाले सुवेंदु अधिकारी, बीजेपी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, महिला नेता अग्निमित्रा पॉल और 'महाभारत' सीरियल में द्रौपदी का किरदार निभाने वालीं रूपा गांगुली का नाम शामिल है।

सूत्रों का कहना है कि सुवेंदु अधिकारी का आरएसएस बैकग्राउंड न होना उनके लिए एक माइनस पॉइंट है। वहीं, दिलीप घोष आरएसएस बैकग्राउंड से आते हैं, जो उनके लिए एक प्लस पॉइंट है। ऐसे में आरएसएस की सलाह काफी अहम होगी। हालांकि, महिला आरक्षण की चर्चा के बीच किसी महिला को सीएम बनाने की भी बात हो रही है, लेकिन इसकी संभावना काफी कम बताई जा रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bengaluru Crime: बीच सड़क पर शराब पार्टी, टोकने पर अमीरजादों ने फाड़ दी पुलिस की वर्दी
4 गोलियां, नकली नंबर प्लेट और Glock 47X पिस्टल: सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या में बड़ा खुलासा