“यही तो जिंदगी है…” युवक का वायरल वीडियो मिडिल क्लास स्ट्रगल की कहानी बन गया-Video Viral

Published : May 28, 2026, 07:13 PM IST
“यही तो जिंदगी है…” युवक का वायरल वीडियो मिडिल क्लास स्ट्रगल की कहानी बन गया-Video Viral

सार

वायरल वीडियो में लड़का अपने बचपन का कौन-सा सपना पूरा करता दिख रहा है? यह वीडियो इंस्टाग्राम पर किस अकाउंट द्वारा शेयर किया गया था? लड़के ने वीडियो में बचपन की कौन-सी याद साझा की? सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस वीडियो पर कैसी प्रतिक्रियाएं दीं?

इंडिया में मिडिल क्लास परिवारों में पले-बढ़े ज़्यादातर बच्चों की खुशियाँ छोटी-छोटी चीज़ों में होती थीं। कभी किसी रिश्तेदार से मिली चॉकलेट, तो कभी नए कपड़े या जूते। एक छोटी सी आइसक्रीम भी किसी लग्ज़री से कम नहीं थी। बचपन में जब घर पर आइसक्रीम का फैमिली पैक आता था, तो हिस्से में बस एक छोटा सा कप ही मिलता था। लेकिन मन में एक सपना हमेशा रहता था - काश ये पूरा डिब्बा अकेले खा पाता!

अब ऐसे ही एक नौजवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने बड़े होकर अपनी मेहनत की कमाई से बचपन का यही सपना पूरा किया है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @rakeshbucketlistjourney नाम के पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में एक लड़का फैमिली पैक आइसक्रीम का पूरा डिब्बा अकेले खाते हुए नज़र आ रहा है। वीडियो में लड़का कहता है, 'बचपन का सपना था कि एक दिन अकेले बैठकर पूरा फैमिली पैक आइसक्रीम खाऊं। अब जब खुद कमाने लगा हूं, तो ये कर पा रहा हूं गाइज़'।

 

 

वो आगे कहता है, 'यही तो ज़िंदगी है गाइज़, अपने पैसों से अपनी पसंद की चीज़ खरीदकर खाना।' उसने यह भी जोड़ा, 'बचपन में छोटे-छोटे कप में देते थे। तब मैं सोचता था कि पूरा पैक अकेले खाने को मिल जाए तो क्या मज़ा आएगा! आज मैं वो सुख महसूस कर रहा हूं। आप भी खुद कमाना शुरू करो गाइज़'। इस वीडियो पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, 'कितनी सिंपल सी ख्वाहिश, और कितनी बड़ी खुशी'।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत केस में CBI का सबसे बड़ा एक्शन!
Wedding Video: असम की शादी में बिन बुलाए मेहमान के एक काम ने दुल्हन को कर दिया भावुक