Amazon Fraud: 60 हजार का कैमरा मंगाया, डिब्बे में निकला वॉशिंग पाउडर!

Published : Feb 23, 2026, 02:49 PM IST
Hubballi Man

सार

हुबली में एक बिजनेसमैन ने ऐमजॉन पर ₹60,990 का कैमरा ऑर्डर किया था। लेकिन डिलीवरी में उन्हें कैमरे की जगह वॉशिंग पाउडर मिला। जब ऐमजॉन के कस्टमर केयर से कोई सही जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुनाई।

ऑनलाइन शॉपिंग में आपने ऑर्डर कुछ किया और डिब्बे में कुछ और निकला, ये किस्से अब नए नहीं हैं। खासकर ऐमजॉन जैसी बड़ी ई-कॉमर्स साइट्स पर भी ऐसी गड़बड़ियां आम हो गई हैं। लेकिन हद तो तब हो जाती है जब हजारों रुपये चुकाने के बाद कंपनी का कस्टमर केयर फोन तक नहीं उठाता। ऐसा ही कुछ हुआ हुबली में एक शख्स के साथ, जो ऐमजॉन को फोन कर-करके थक गए और आखिर में मीडिया के पास पहुंच गए।

बिजनेसमैन के साथ धोखा

पूरा मामला ये है कि शारजाह के रहने वाले बिजनेसमैन अल्फ्रेड किसी काम से हुबली आए हुए थे। यहां उन्होंने ऐमजॉन पर ₹60,990 का एक कैमरा ऑर्डर किया। पेमेंट भी डेबिट कार्ड से तुरंत कर दी। लेकिन जब ऑर्डर आया और उन्होंने पैकेट खोला तो उनके होश उड़ गए। डिब्बे में कैमरे की जगह वॉशिंग पाउडर के पैकेट रखे थे। अल्फ्रेड ने यह कैमरा विदेश से आ रहे अपने एक दोस्त को गिफ्ट करने के लिए मंगवाया था, लेकिन पैकेट में सर्फ देखकर उनका सारा प्लान चौपट हो गया।

कस्टमर केयर ने नहीं उठाया फोन

इसके फौरन बाद उन्होंने ऐमजॉन के कस्टमर केयर पर फोन मिलाया। लेकिन जैसा कि अक्सर होता है, वहां से कोई जवाब नहीं मिला। या तो फोन बजता रहा या फिर बिजी आता रहा। किसी ने फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई। इस रवैये से अल्फ्रेड का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार उन्होंने ऐमजॉन पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

मीडिया के सामने बयां किया दर्द

कई कोशिशों के बाद कंपनी से जवाब तो आया, लेकिन वो भी टालने वाला। उनसे कहा गया कि एक हफ्ते में कार्रवाई की जाएगी। इस जवाब से नाराज होकर उन्होंने मीडिया को बुला लिया और अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ऑर्डर अपने होटल के पते पर मंगवाया था। दो दिन बाद पार्सल आया, जिसे खोलने पर कैमरे की जगह वॉशिंग पाउडर के 2 पैकेट मिले। उन्होंने दुख जताते हुए कहा, "ऐमजॉन से शिकायत करने के बाद भी कोई ठीक से जवाब नहीं दे रहा है। मैंने दुबई में रहते हुए ऐमजॉन से बहुत सामान खरीदा है, वहां कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। लेकिन यहां भारत में मेरे साथ धोखा हो गया।"

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्लफ्रेंड ने बीच सड़क पर किया ऐसा कांड, बॉयफ्रेंड से लोग बोले-ये देखने से पहले तू मर जाता
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार