
वायरल स्टोरीः नौकरी लगने के बाद पहली सैलरी का जोश ही कुछ और होता है। लोग इसे अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। ऐसा ही कुछ एक लड़के ने किया, लेकिन उसका अनुभव थोड़ा खट्टा-मीठा रहा। उसने अपनी पहली सैलरी तो मम्मी-पापा को तोहफे देने में खर्च कर दी, लेकिन दूसरी सैलरी दोस्तों के साथ पार्टी करने में ऐसी उड़ाई कि महीने के आखिर में उसकी जेब बिल्कुल खाली हो गई।
ये किस्सा रेडिट पर एक लड़के ने खुद शेयर किया है। उसने बताया कि कॉलेज के दिनों में उसने दोस्तों से वादा किया था कि जब सैलरी मिलेगी तो सबको शानदार पार्टी देगा। अपना वादा निभाने के लिए उसने अपनी पूरी दूसरी सैलरी तीन दिन की पार्टी में लगा दी। उसने दोस्तों की फ्लाइट टिकट, लग्जरी होटल में रुकने का इंतजाम और खाने-पीने का सारा खर्च उठाया।
लड़के ने पार्टी के बिल की एक तस्वीर भी शेयर की है। इसमें सिर्फ खाने और ड्रिंक्स पर ही 19,719 रुपये खर्च हुए थे। पार्टी खत्म होने के बाद लड़के के पास अपने खर्च के लिए भी पैसे नहीं बचे और उसे अपने पापा से पैसे मांगने पड़े। लड़के का कहना है कि पहली सैलरी उसने माता-पिता के लिए इस्तेमाल की, दूसरी दोस्तों के लिए उड़ा दी, और अब उसे पापा से पैसे मांगने पड़ रहे हैं।
हालांकि, लड़के का कहना है कि उसने इस घटना से सबक सीख लिया है और अगले महीने से वह एक जिम्मेदार इंसान बनेगा। उसकी पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने दोस्ती और रिश्तों को अहमियत देने के लिए उसकी तारीफ की। वहीं, कई लोगों ने उसकी खिंचाई भी की। उनका कहना था कि नौकरी लगने के बाद भी घर से पैसे मांगना बचपना है और यह दिखाता है कि उसमें अभी समझदारी की कमी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।