Lucknow Horror: पिता का अंतिम संस्कार कर दुकान पर आया मालिक, फ्रिज खोलते ही कांप गया वो

Published : Mar 02, 2026, 10:44 AM IST
Lucknow Horror: पिता का अंतिम संस्कार कर दुकान पर आया मालिक, फ्रिज खोलते ही कांप गया वो

सार

लखनऊ की एक मशहूर वेज बिरयानी की दुकान में हड़कंप मच गया, जब उसके फ्रीज़र से एक युवक की लाश मिली। दुकान के मालिक के पिता का निधन हो गया था, जिस वजह से दुकान पिछले चार दिनों से बंद थी।

लखनऊ: जिस दुकान की वेज बिरयानी के लिए लंबी लाइनें लगती थीं, वहां से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र का है। यहां GCRG कॉलेज गेट के पास एक मशहूर वेज बिरयानी की दुकान के फ्रीज़र के अंदर एक युवक का शव मिला है।

क्या है पूरा मामला?

यह वेज बिरयानी की दुकान पिछले चार दिनों से बंद थी। दरअसल, दुकान के मालिक के पिता का निधन हो गया था, इसलिए वह दुकान बंद करके अपने गांव गया हुआ था। चार दिन बाद जब मालिक अंतिम संस्कार के बाद वापस लौटा और दुकान खोली, तो उसके होश उड़ गए। मालिक ने पहले दुकान की साफ-सफाई की और फिर बाजार से सब्जियां लेकर आया। जैसे ही उसने सब्जियों को रखने के लिए फ्रीज़र का दरवाजा खोला, अंदर का नजारा देखकर उसके पैर तले जमीन खिसक गई।

फ्रीज़र में मिली युवक की लाश

फ्रीज़र के अंदर एक युवक की लाश पड़ी थी। मालिक ने घबराकर तुरंत पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के सभी CCTV फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक की हत्या दुकान के अंदर की गई या कहीं और हत्या करके लाश को यहां फ्रीज़र में छिपाया गया। पुलिस ने दुकान के मालिक का मोबाइल फोन भी जांच के लिए ले लिया है और हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP Law and Order: त्योहारों से पहले सीएम मोहन यादव का हाई अलर्ट, पुलिस को सख्त निर्देश
कहां रहते, किससे मिलते... खामेनेई की हर हरकत पर थी US की नजर । Israel vs Iran