
Albania Government Protest: यूरोपीय देश अल्बानिया में सरकार के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है। राजधानी तिराना में बुधवार को हजारों छात्रों ने प्रदर्शन किया, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्रालय की इमारत और पास के एक बैंक में आग लगा दी। कई गाड़ियों को भी फूंक दिया गया। हालात काबू करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।
अल्बानिया में शिक्षा का बढ़ता खर्च, विश्वविद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और सरकारी भ्रष्टाचार छात्रों के गुस्से की प्रमुख वजह हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर काले कपड़े पहने हजारों छात्रों ने तिराना में रैली निकाली। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्रालय तक पहुंचे, जहां पथराव शुरू हो गया। इसके बाद सड़क पर आगजनी हुई और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।
Police lines in Tirana appear to have collapsed as protesters manage to seize officers' gear. Flames have also engulfed the Ministry of Justice.
PM Rama loyalists, such as Tourism Minister Blendi Gonxhja, continue to address this critical situation with shocking irresponsibility https://t.co/paL0L1XX2S
— Tirana Report (@Tirana_Report) October 14, 2026
छात्रों का आंदोलन अब केवल शिक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गया है। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि महंगी शिक्षा, विश्वविद्यालयों की बदहाल स्थिति और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार पर्याप्त कदम नहीं उठा रही है। इन्हीं मांगों को लेकर राजधानी में विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है।
तिराना में मंगलवार रात भी प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। उस दौरान छात्रों ने सड़कों पर लगे बैरिकेड्स तोड़ दिए और कई दुकानों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। बुधवार को हालात और बिगड़ गए। इस हिंसा में छह पुलिसकर्मियों और एक पत्रकार के घायल होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक, हिंसा में शामिल होने के आरोप में 23 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
अल्बानिया में इस विरोध प्रदर्शन की शुरुआत 'फ्लेमिंगो' नाम के सरकार विरोधी संगठन ने की थी। संगठन ने विश्वविद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और पढ़ाई के बढ़ते खर्च के खिलाफ आवाज उठाई। धीरे-धीरे बड़ी संख्या में छात्र इस आंदोलन से जुड़ते गए और उनकी मांगों में प्रधानमंत्री का इस्तीफा भी शामिल हो गया।
हिंसा के बीच अल्बानिया की उप प्रधानमंत्री अल्बाना कोसिउ ने छात्रों से आंदोलन शांतिपूर्ण रखने की अपील की है। उन्होंने पत्थरबाजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की निंदा करते हुए कहा कि विरोध करना सभी का अधिकार है, लेकिन हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने छात्रों से तुरंत हिंसा रोकने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने की अपील की।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।