वृंदावन में 40 लोगों का मौत से सामना, दिल दहला देंगी ये 5 तस्वीरें और एक Video

Published : Feb 11, 2026, 08:24 PM IST

Mathura Vrindavan Hotel Fire Accident : उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन के सिद्धि विनायक होटल में उदघाटन के वक्त भीषण आग लग गई। इसमें 3 लोग बुरी तरह झुलस गए, जबकि 40 लोग होटल के अंदर फंस गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

PREV
15

मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। भगवान श्रीकृष्ण नगरी के ग्रीन बुड होटल में ओपनिंग सेरेमनी के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि करीब 40 लोग होटल के अंदर लपटों के बीच फंस गए।

25

वृदावन के होटल में आग लगते ही मची भगदड़

वृदावन के होटल में आग लगते ही भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। वहीं घटना वाले इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा कितना भयानक है।

35

वृंदावन पुलिस प्रशासन मौके पर

आग की घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड टीम ने सीढ़ियों और क्रेन की मदद से होटल में फंसें लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।

45

वृंदावन आग हादसे में क्या हुई किसी की मौत

वृंदावन पुलिस प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आसपास के क्षेत्र को खाली करा दिया। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है किसी को आने जाने की एंट्री नहीं है।

55

वृंदावन के सिद्धि विनायक होटल का उदघाटन था

बता दें कि वृंदावन में आज 11 फरवरी बुधवार को जिस सिद्धि विनायक होटल का उदघाटन था, उसमें आग लग गई है। किसी ने नहीं सोचा था कि वह जिस कार्यक्रम में जा रहे हैं, वहां उनका मौत से सामना हो जाएगा। जो लोग सजधज कर ओपनिंग सैरेमनी में गए थे वह बुरी तरह चीख रहे थे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories