Yamuna Expressway Accident : 40 यात्रियों से भरी AC बस मिनटों में जलकर खाक, देखिए भयानक Video

Published : Nov 14, 2026, 10:20 AM IST
mathura yamuna expressway double decker bus fire 40 passengers safe

सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर आधी रात दिल्ली से छतरपुर जा रही डबल डेकर AC बस अचानक आग का गोला बन गई। बस में 40 यात्री सवार थे, लेकिन चालक की सूझबूझ से सभी की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर AC बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों से घिर गई। बस से करीब 20 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। हालांकि, चालक की सूझबूझ से बस में सवार सभी 40 यात्रियों की जान बच गई।

दिल्ली से छतरपुर जा रही थी बस

  • जानकारी के मुताबिक, खजुराहो ट्रैवल्स की डबल डेकर AC बस दिल्ली से मध्य प्रदेश के छतरपुर जा रही थी। शनिवार देर रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच मथुरा के राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 110 के पास अचानक बस में आग लग गई।
  • शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। आग लगते ही बस में बैठे यात्रियों को इसकी जानकारी हुई तो अफरा-तफरी मच गई।

चालक की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

  • बस में आग लगते ही चालक ने बिना देर किए बस को सड़क किनारे रोका और यात्रियों को तुरंत नीचे उतरने के लिए कहा। इसके बाद बस में सवार सभी 40 यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए।
  • यात्रियों के बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस से करीब 20 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। एक्सप्रेसवे पर जलती बस को देखकर आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया।

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

  • घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
  • हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। बस में रखा यात्रियों का सामान भी आग की चपेट में आकर राख हो गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

शुरुआती जांच में बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने को आग लगने की वजह माना जा रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते बस खाली करा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

देखिए भयानक वीडियो

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Startup Success Story: 15 लाख लगाकर शुरू किया फूड बिजनेस, 9 महीने में 56 लाख का रेवेन्यू
Kangana Ranaut Controversy: गांधी परिवार पर ऐसा क्या लिख दिया कंगना ने कि शिमला में दर्ज हो गया केस?