
मेरठ (उत्तर प्रदेश). शादी की हर किसी को बडी़ बेसब्री से इंतजार होता है, क्योंकि इसके बाद की जिदंगी सबसे अलग तरीके से शुरू होती है। लेकिन यूपी के मेरठ से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां शादी की खुशियां अगले ही दिन मातम में बदल गईं। यानि दूल्हे ने 7 फेरे लेने के अगले दिन सुसाइड कर लिया। युवक का शव खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान यूनुस के रूप में हुई है। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जिस घर में एक दिन पहले शादी की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा है। यूनुस की मौत से परिवार और गांव के लोग भी सदमे में हैं। आत्महत्या के पीछे की असली वजह क्या थी, इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
डिस्क्लेमर: आत्महत्या के बारे में बात करना कुछ लोगों के लिए परेशान करने वाला हो सकता है। हालांकि, आत्महत्या को रोका जा सकता है। अगर आपको मदद की जरूरत है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे मदद की जरूरत है, तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
हेल्पलाइन: आसरा: 022 2754 6669; स्नेहा इंडिया फाउंडेशन: +914424640050 और संजीवनी: 011-24311918, रोशनी फाउंडेशन (सिकंदराबाद) संपर्क नंबर: 040-66202001, 040-66202000; वन लाइफ: संपर्क नंबर: 78930 78930, सेवा: संपर्क नंबर: 0944177829
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।