
नई दिल्ली। भारत में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर गृह मंत्रालय (MHA) ने बड़ा ऐलान कर दिया है। लंबे इंतज़ार के बाद सरकार ने साफ कर दिया है कि जनगणना दो चरणों में होगी और इसमें वही 33 सवाल पूछे जाएंगे जो 2021 में पूछे जाने थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण जनगणना टाल दी गई थी। इस बार की जनगणना इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि 1931 के बाद पहली बार जाति से जुड़ी जानकारी भी इसमें शामिल की जाएगी।
जनगणना का पहला चरण हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना होगा, जो 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान जनगणना अधिकारी आपके घर से जुड़ी बुनियादी लेकिन अहम जानकारी इकट्ठा करेंगे। इसमें पूछा जाएगा-
यह जानकारी सरकार को देश में आवास की वास्तविक स्थिति समझने में मदद करेगी।
जनगणना 2027 में घर के अंदर रहने वाले लोगों से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी। जैसे-
ये सवाल सुनने में साधारण लगते हैं, लेकिन इन्हीं से सरकारी योजनाओं की दिशा तय होती है।
जनगणना अधिकारी यह भी जानना चाहेंगे कि आपके घर में बुनियादी सुविधाएं कैसी हैं। आपसे पूछा जाएगा-
इन सवालों का मकसद देश में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं की असली तस्वीर सामने लाना है।
इस बार की जनगणना में आधुनिक सुविधाओं पर भी फोकस किया गया है। आपसे यह भी पूछा जाएगा-
घर का मोबाइल नंबर भी लिया जाएगा, लेकिन सरकार ने साफ किया है कि इसका इस्तेमाल केवल जनगणना से जुड़ी जानकारी के लिए होगा।
जनगणना का दूसरा चरण यानी जनसंख्या गणना 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 के बीच होगी। इसकी संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027, रात 12 बजे तय की गई है। इसी चरण में जाति से जुड़ी जानकारी भी इकट्ठा की जाएगी, जो 1931 के बाद पहली बार होगा। माना जा रहा है कि यह डेटा आने वाले समय में नीतियों और आरक्षण व्यवस्था पर बड़ा असर डाल सकता है। जनगणना 2027 सिर्फ आंकड़ों की कवायद नहीं है, बल्कि यह तय करेगी कि आने वाले वर्षों में सरकार की योजनाएं किस दिशा में जाएंगी। इसलिए हर नागरिक के लिए इसमें सही जानकारी देना बेहद जरूरी होगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।