Microsoft Outage: Microsoft 365 को क्यों कहा जा रहा Microsoft 364? क्यों वायरल हुए मीम्स!

Published : Nov 13, 2026, 10:31 AM IST
Microsoft Outage

सार

Microsoft 365 Down: आखिर Microsoft 365 को क्यों कहा जा रहा Microsoft 364? Outlook, Teams और Copilot ठप होने से 74 देशों में मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों वायरल हुए मीम्स!

Microsoft Global Outage: माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी ने दुनियाभर के यूजर्स का काम रोक दिया। Outlook पर ईमेल नहीं खुल रहे, Teams पर मीटिंग्स प्रभावित हैं और Copilot भी इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है। इस बीच यूजर्स ने Microsoft 365 को Microsoft 364 नाम देकर सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स की बाढ़ ला दी है। दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में शामिल Microsoft की सर्विस में आई रुकावट ने एक बार फिर क्लाउड आधारित कामकाज की निर्भरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऑफिस का काम हो या जरूरी ईमेल, माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं पर निर्भर लोगों को अचानक परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे बने कि यूजर्स ने इस आउटेज को काम से मिली अनचाही छुट्टी तक बता दिया।

Microsoft 365 को क्यों कहा जा रहा Microsoft 364?

माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं प्रभावित होने के बाद X (पहले ट्विटर) पर मीम्स और मजेदार पोस्ट की बाढ़ आ गई। यूजर्स ने Microsoft 365 का नाम बदलकर Microsoft 364 रख दिया। इसके पीछे वजह थी कि एक दिन की सर्विस ठप होने से लोगों को लगा कि अब साल में 365 नहीं, बल्कि 364 दिन ही काम हो पाएगा।

एक यूजर ने मजाक में लिखा कि Microsoft ने अपना नया प्रोडक्ट Microsoft 364 लॉन्च कर दिया है। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि कंपनी को कानूनी तौर पर अपना नाम M364 कर लेना चाहिए।

कुछ लोगों ने GTA 6 का भी जिक्र किया। सोशल मीडिया पर वायरल पुराने मीम फॉर्मेट का इस्तेमाल करते हुए यूजर्स ने लिखा कि GTA 6 से पहले एक और Microsoft आउटेज देखने को मिल गया।

ये भी पढ़ें- Nvidia CEO Jensen Huang Resigns: टॉयलेट साफ करने से AI किंग बनने तक का सफर, फिर कैसे हुआ पतन?

कितने देशों में प्रभावित हुई Microsoft की सर्विस?

आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के आंकड़ों के मुताबिक, महज एक घंटे के भीतर 74 देशों से माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में परेशानी की रिपोर्ट सामने आई। रिपोर्ट्स के अनुसार, Outlook से जुड़ी शिकायतें दुनियाभर में बढ़कर करीब 1.40 लाख तक पहुंच गई थीं। इसका असर खास तौर पर उन लोगों पर पड़ा जो अपने रोजमर्रा के काम के लिए Outlook ईमेल और Microsoft Teams पर निर्भर रहते हैं।

ये भी पढ़ें- Sonia Gandhi Book: राजीव गांधी ने खींची थी पहली तस्वीर, अब पोते रेहान ने किया ये खास काम

Microsoft आखिर इस समस्या को कैसे ठीक कर रहा है?

कंपनी ने X पर लगातार अपडेट साझा करते हुए बताया कि प्रभावित सर्वर दोबारा चालू करने के बाद भी ज्यादा ट्रैफिक मिलने पर फिर से जवाब देना बंद कर रहे हैं। इंजीनियर इसकी असली वजह जानने के लिए सर्वर से मिले तकनीकी डेटा की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा, कुछ जगहों पर प्रभावित सर्वर तक पहुंचने वाले ट्रैफिक को सीमित किया जा रहा है। कंपनी पुराने कॉन्फिगरेशन के आधार पर कुछ सर्वर दोबारा तैयार करके भी जांच कर रही है। हालांकि, शुरुआती सुधार उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर पाए। ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट अब सर्विस की क्षमता बढ़ाने के दूसरे तरीकों पर काम कर रहा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Nvidia CEO का विवाद सिर्फ अफेयर नहीं! चीन की जासूसी रणनीति और AI की जंग का क्या है कनेक्शन?
Sonia Gandhi Book: राजीव गांधी ने खींची थी पहली तस्वीर, अब पोते रेहान ने किया ये खास काम