
माइक्रोसॉफ्ट में इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट (VP) केशवन षणमुगम ने अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए अपनी शानदार नौकरी छोड़ दी है। उन्होंने 23 साल तक कंपनी में काम करने के बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया है। लिंक्डइन (LinkedIn) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने भारत में रह रहे अपने माता-पिता के साथ ज्यादा वक्त बिताने और परिवार-दोस्तों को प्राथमिकता देने के लिए लिया है।
केशवन षणमुगम माइक्रोसॉफ्ट के उन प्रमुख लीडर्स में से एक थे, जिन्होंने एक्सेल कोपायलट (Excel Copilot) और कई अन्य एआई (AI) प्रोजेक्ट्स को लीड किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जिस काम से उन्हें इतना प्यार था और जिन बेहतरीन सहकर्मियों के साथ उन्होंने काम किया, उन्हें छोड़ना एक बेहद मुश्किल फैसला था। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जिंदगी के इस मोड़ पर माता-पिता के साथ रहना ही उनके लिए सबसे सही कदम है।
केशवन ने लिंक्डइन पर लिखा, 'मुझे यह फैसला लेने के काबिल बनाने के लिए मैं माइक्रोसॉफ्ट का दिल से आभारी हूं। मेरे सफर को इतना शानदार, रोमांचक और सार्थक बनाने के लिए मेरे सभी पुराने और मौजूदा साथियों को बहुत-बहुत शुक्रिया।'
सोशल मीडिया पर मिल रही खूब तारीफ
केशवन षणमुगम के रिटायरमेंट के ऐलान के बाद सोशल मीडिया, खासकर लिंक्डइन पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। कॉर्पोरेट करियर के ऊंचे पद से ज्यादा अपने परिवार और माता-पिता को अहमियत देने के उनके इस फैसले की कई प्रोफेशनल्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट किया, 'यकीन मानिए, यह आपकी जिंदगी के सबसे बेहतरीन फैसलों में से एक है।' वहीं कई अन्य लोगों ने भी कहा कि 'जिंदगी में आपने अब तक जो भी अच्छे काम किए हैं, यह उनमें सबसे ऊपर रहेगा।'
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।