
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार देर रात हुए दिल दिल दहला देने वाले एक्सीडेंट में 11 लोगों की मौत हो गई। एक ट्रक ने पीछे से बोलेरो, कार और एक कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद बोलेरो में आग लग गई। यह हादसा इतना भयानक था कि 9 तो लोगों के सामने जिंदा जलकर मरते रहे, लेकिन कोई उनके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इस घटना का जो वीडियो सामने आया है वह देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
दरअसल, यह भीषण हादसा बुधवार रात 9 से 10 बजे के बीच मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर हुआ। जहां एक ट्रक तेज रफ्तार में दौड़ रहा था। इसी दौरान उसके ब्रेक फेल हो गए। ट्रक बेकाबू होकर सामने चल रही एक बोलेरे और स्विफ्ट कार से जा टकराया। इसके बाद दोनों कारें सामने चल रहे ट्राले से टकरा गईं। फिर क्या था बोलेरो हवा में उछलकर डिवाइडर से टकरा गई और उसमें धमाके के साथ भीषण आग लग गई। जिसमें बैठे 9 यात्रियों की अंदर जिंद जलकर मौत हो गई। वहीं स्विफ्ट कार के ड्राइवर और ट्राले के क्लीनर की भी मौत हो गई।
बता दें कि हादसे में बोलेरो में जिंदा जलकर मार गए 8 लोग तो एक ही परिवार से थे। जो जिगना थाने नरैना के रहने वाले थे। वह अपने 8 साल के बेटे का मुंडन कराकर मैहर से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। उनकी गाड़ी में लगी आग इतनी भयानक थी कि अंदर बैठे सभी लोगों को दरवाजा खोलने तक का मौका नहीं मिला। इस एक्सीडेंट में मुंडन वाले बच्चे की भी मौत हो गई। वहीं गाड़ी चला रहा ड्राइवर भी जिंदा नहीं बच सका।
बोलेरो में लगी आग कितनी भयानक थी इसका वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं। ऐसे लग रहा था जैसे किसी ने गाड़ी पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी हो। इस भयावह मंजर को लाइव देखने वाले लोगों का तो कलेजा ही कांप गया। वहीं एक स्थानीय निवासी युवक ने बताया कि हादसे तो आए दिन होते रहते हैं। लेकिन यह एक्सीडेट इतना खतरनाक था कि मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैंने अपनी पूरी लाइफ में मौत का इतना भयानक दृश्य नहीं देखा। इस घटना से आसपास के लोग अभी भी दहशत में हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।