
नई दिल्ली. संसद का शीतकालीन सत्र इस बार काफी हंगामेदार रहने की संभावना है। दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने वाले इस सत्र में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कुछ बड़े विधायी प्रस्तावों को आगे बढ़ा सकती है। इनमें महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन सबसे अहम माना जा रहा है।
विपक्ष पहले से ही वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सरकार पर हमलावर है। ऐसे में राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव तक के सामने संसद में सरकार की रणनीति का जवाब देने की चुनौती होगी। हालांकि, अभी सरकार की ओर से पांच बिलों की कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आए संभावित प्रस्तावों के आधार पर इन पांच मुद्दों पर नजर रखी जा सकती है।
परिसीमन के जरिए लोकसभा सीटों का नए सिरे से बंटवारा करने की तैयारी है। सरकार सभी राज्यों में सीटें बढ़ाने के फॉर्मूले पर विचार कर रही है। इससे उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों की संसदीय राजनीति में भी बदलाव आ सकता है। हालांकि दक्षिण भारतीय राज्यों की हिस्सेदारी को लेकर विवाद हो सकता है।
एक देश, एक चुनाव का प्रस्ताव भी चर्चा में है। इसके तहत लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की व्यवस्था लागू करने की योजना है। इससे चुनावी खर्च और बार-बार होने वाली चुनावी प्रक्रिया कम करने का दावा किया जाता है। अगर सरकार इस दिशा में आगे बढ़ती है तो विपक्ष के लिए बड़ा राजनीतिक मुद्दा खड़ा हो सकता है।
विदेशी चंदे से जुड़े नियमों को सख्त करने वाला FCRA संशोधन बिल भी महत्वपूर्ण है। इसका संबंध NGOs और दूसरे संगठनों को मिलने वाली विदेशी फंडिंग से है। इस बिल को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं। संसद की संयुक्त समिति इसकी समीक्षा कर रही है।
जम्मू-कश्मीर समेत केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़े कानूनी प्रावधानों में बदलाव वाला यह विधेयक भी लंबित है। PRS की बिल ट्रैकिंग सूची में इसे लंबित दिखाया गया है। हालांकि इसे शीतकालीन सत्र में लाने की पुष्टि नहीं हुई है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।