अजमेर में 'काला बादल' नाम का मुर्रा भैंसा आकर्षण का केंद्र बना है। महज 20 महीने का यह भैंसा 760 किलो का है। इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई है। इसे देखने भारी भीड़ जुट रही है।

राजस्थान के अजमेर में इन दिनों एक खास भैंसा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मध्य प्रदेश के इंदौर से लाए गए मुर्रा नस्ल के इस भैंसे का नाम 'काला बादल' है। इसकी खासियत सिर्फ इसका नाम नहीं, बल्कि इसका भारी-भरकम शरीर और बताई जा रही कीमत भी है। मालिक शैलेंद्र चौधरी के मुताबिक, महज 20 महीने की उम्र में काला बादल का वजन 760 किलो पहुंच चुका है। इसकी कीमत उन्होंने करीब एक करोड़ रुपये बताई है। मालिक का दावा है कि इसके खानपान में काजू-बादाम भी शामिल हैं। अजमेर में इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसकी शानदार कद-काठी और रौबदार अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। आखिर क्या हैं इस करोड़ों की कीमत वाले भैंसे की खासियतें और कैसे रखा जाता है इसका ख्याल? देखिए ये खास रिपोर्ट।

YouTube video player