
भारत मंडपम में शुक्रवार को भारत-रूस रिश्तों की गर्मजोशी कैमरों में कैद हुई। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों नेता गले मिले। इसके बाद दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक द्विपक्षीय बैठक चली। मुलाकात में दोस्ती के इस प्रतीकात्मक पल के साथ कई रणनीतिक मुद्दों पर बातचीत हुई।
बैठक के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को तमिल के महान कवि तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना ‘तिरुक्कुरल’ के रूसी अनुवाद की पुस्तक भेंट की। यह उपहार भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विरासत को रूस के साथ संबंधों से जोड़ने का खास संदेश माना जा सकता है। दोनों नेताओं के बीच भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के साथ कई द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। ईरान-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष का मुद्दा भी बातचीत के एजेंडे में शामिल बताया गया।
यह भी पढ़ें: Xi Jinping India Visit: शी जिनपिंग के आने से पहले दिल्ली में क्यों भड़का तिब्बत का मुद्दा?
भारत और रूस औद्योगिक सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर भी जोर दे रहे हैं। INNOPROM जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए दोनों देशों के कारोबारियों के लिए नए B2B अवसर तैयार करने की दिशा में चर्चा हुई। रेल और टनलिंग सेक्टर में सहयोग, स्टील वैल्यू चेन विकसित करने और रूसी बाजार में भारतीय कंपनियों की पहुंच बढ़ाने जैसे मुद्दे भी अहम रहे।
बैठक में सिविल न्यूक्लियर सहयोग को मजबूत करने के साथ फ्यूल साइकिल और लाइफ साइकिल सपोर्ट पर आगे बढ़ने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा मोबिलिटी सेक्टर, रूस में भारतीय स्किल्ड वर्कफोर्स के अवसर, जरूरी मिनरल्स और फर्टिलाइजर सेक्टर में रणनीतिक जॉइंट वेंचर पर भी बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय ने भारत-रूस संबंधों को लंबे समय से चले आ रहे बहुआयामी रिश्ते और विशेष रणनीतिक साझेदारी पर आधारित बताया है। ऐसे में मोदी-पुतिन की यह मुलाकात रिश्तों को नए क्षेत्रों तक ले जाने की कोशिश के तौर पर महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें: पुतिन को देखते ही मोदी ने लगाया गले, सामने आया खास Video; दुनिया की नजर दिल्ली पर
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।